एक्सप्लोरर

मेरा राजनीतिक जीवन बेदाग है, शिवराज मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं: कमलनाथ

कांग्रेस नेता कमलनाथ मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के समर्थन में जन सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. जिस दौैरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं.

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं और उनके लंबे राजनीतिक करियर के दौरान आज तक उनके खिलाफ कोई उंगली नहीं उठाई गई.

मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के समर्थन में जन सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. वह अच्छी तरह सुन लें, मुझ पर इतने वर्ष के राजनीतिक जीवन में आज तक कोई उंगली नहीं उठा सका, मेरा राजनीतिक जीवन बेदाग है, मेरा नाम ना कभी डंपर घोटाले से जुड़ा, ना व्यापंम घोटाले से जुड़ा और ना किसी ई-टेंडर घोटाले से जुड़ा.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे लगा था कि सत्ता से बाहर होकर शिवराज जी सुधर जाएंगे, झूठ बोलना बंद कर देंगे लेकिन उनका झूठ बोलना अभी भी जारी है. मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, उन्हें तो झूठे आरोपों के लिये मुझसे मंच पर आकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए.’’

कमलनाथ ने कहा कि झूठ की राजनीति को प्रदेश की जनता ने पहचान लिया है और झूठ बोलने वालों को घर भी भेज दिया था. पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिये बिना चंबल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता को गुलाम समझने वाले महाराजाओं से लोगों ने आजादी पा ली है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी सरकार में माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया था. सब जानते थे कि यहां के बीजेपी प्रत्याशी का भी नाम सामने आने वाला था और वे यह भी जानते थे कि कमलनाथ को कोई डरा नहीं सकता, दबा नहीं सकता इसलिये इन जैसे लोगों ने बीजेपी के साथ मिलकर सौदेबाजी की.’’

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के ऋण माफ कर दिए, लेकिन अब किसानों को फसल बीमा के लिए पैसा नहीं मिल रहा है और शिवराज दावे कर रहे हैं कि उन्होंने किसानों के खातों में हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. चौहान झूठी घोषणाएं कर रहे हैं. अपने 15 साल के शासन में, शिवराज ने 15,000 घोषणाएं की थीं जो आज भी अधूरी हैं लेकिन उन्हें कोई शर्म नहीं है. वह अपनी जेब में एक नारियल रखते है और जब भी मौका मिलता है, वह उसे तोड़ देते हैं. (नींव रखने की रस्म करने के लिए).’’

जनसभा को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर बीजेपी नेता शिव प्रताप सिंह सिकरवार अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए. प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान और 10 नवंबर को मतगणना होगी. सुमावली से कांग्रेस के प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह और बीजेपी के उम्मीदवार एदल सिंह कंषाना हैं.

इसे भी पढ़ेंः चीन से तनातनी के बीच ज़ोजिला-टनल का निर्माण कार्य हो रहा है शुरू, जानें क्यों है खास

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ‘स्टार्स’ कार्यक्रम को मंजूरी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget