एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर एक्सिडेंट: आरोपी मनोज बैठा बीजेपी से निलंबित, होली नहीं मनाएंगे सीएम नीतीश कुमार

इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री से पूछा, ‘‘नीतीश कुमार जी, क्या शराबबंदी में अमीरों को होम डिलीवरी करवाना और बच्चों के भाजपाई हत्यारे को बचाना ही आपका राजधर्म है?’’

नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में नौ बच्चों की मौत को लेकर सियासत गरमाया हुई है. विपक्ष लगातार नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोल रहा है. इस बीच जानकारी आ रही है कि सीएम नीतीश कुमार होली नहीं मनाएंगे. बीते शनिवार इस हादसे में नौ स्कूली बच्चों की मौत हो गयी थी. नशे में गाड़ी चलाने के आरोपी बीजेपी नेता मनोज बैठा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने ये जानकारी दी.

उधर, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आज कहा कि चाहे किसी भी दल से जुड़ा कोई भी व्यक्ति हो, पुलिस को आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इस हादसे पर निशाना साधते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रदेश में शराबबंदी को मात्र एक दिखावा बताते हुए ट्वीट कर मुख्यमंत्री से पूछा, ‘‘नीतीश कुमार जी, क्या शराबबंदी में अमीरों को होम डिलीवरी करवाना और बच्चों के भाजपाई हत्यारे को बचाना ही आपका राजधर्म है?’’ उन्होंने पूछा कि क्या शराबबंदी में अब तक करीब 1.30 लाख गरीबों को जेल भेजना ही सुशासन है.

 

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के सीधे संरक्षण के चलते अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है. उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री का नैतिक और मानवीय दायित्व नहीं बनता कि वह एक बार पीड़ितों से जाकर मिलें. मुजफ्फरपुर पुलिस ने सीतामढ़ी निवासी और मनोज बैठा के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'आरोपी सांसद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलीं रूप कुमारी
'आरोपी सांसद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलीं रूप कुमारी
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget