एक्सप्लोरर

जरूर जानें, क्या उत्तर कोरिया की मिसाइलों से भारत को खतरा है?

परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान भारत से आगे निकल चुका है. अनुमान है कि पाकिस्तान के पास करीब 130-140 परमाणु हथियार हैं जबकि भारत के पास 110-120 हथियार हैं.

नई दिल्ली:  हर दिन के साथ अमेरिका और उत्तर कोरिया की ये दुश्मनी गहरी होती जा रही है. जिसमें कुछ भी हो सकता है. जिसमें परमाणु युद्ध भी शामिल है. लेकिन सवाल ये कि इस जानी दुश्मनी में भारत कहां से आ गया? उत्तर कोरिया की भारत से दुश्मनी भी नहीं है, तब उससे भारत को खतरा क्यों हैं? उसके हथियारों को भारत के लिए सिरदर्द क्यों बताया जा रहा है? क्या उत्तर कोरिया की मिसाइलों की ज़द में भारत आता है उत्तर कोरिया के पास 1000 किलो मीटर तक मार करने वाली नोडोंग मिसाइल है. इसकी ज़द में दक्षिण कोरिया आता है. लेकिन उत्तर कोरिया तीन ICBM होने का दावा करता है. जिसमें पहली KN-08 है, जिसकी मारक क्षमता 5,500-11,500 किलो मीटर है. दूसरी KN-14 है, जो 8,000-10,000 किलो मीटर तक हमला कर सकती है और आखिरी हुआसुंग-14 है, जिसके बारे में दावा है कि ये 10,400 किलो मीटर तक हमला कर सकती है. भारत की चिंता उत्तर कोरिया और पाकिस्तान की मिलीभगत उत्तर कोरिया का दावा है कि इन तीनों ही मिसाइलों से वो अमेरिका पर हमला बोल सकता है. सवाल वही है. भारत उत्तर कोरिया की मिसाइल से क्यों डरे. वो भी तब जब हम उसके तीसरे बड़े कारोबारी रह चुके हैं. दरअसल भारत की चिंता उत्तर कोरिया और पाकिस्तान की मिलीभगत है. पाकिस्तान की गौरी मिसाइल की मारक क्षमता 1300 से 1500 किलोमीटर तक है. जिसकी ज़द में जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, नागपुर, भोपाल और लखनऊ आता है. यानी जंग के हालात में पाकिस्तान भारत के बड़े शहरों पर हमला बोल सकता है. पाकिस्तान के पास शाहीन टू भी है. जिसकी मारक क्षमता 2500 किलो मीटर तक है. जिसकी जद में भारत के ज्यादातर शहर भी हैं. इसमें कोलकाता भी शामिल है. लेकिन फिर भी गौरी मिसाइल को पाकिस्तान का गेम चेंजर माना जाता है. क्या है गौरी मिसाइल ? गौरी मिसाइल पाकिस्तान की पहली बैलेस्टिक मिसाइल है, जो पारंपरिक हथियारों के साथ, परमाणु हथियार भी ले जा सकती है. गौरी मिसाइल पाकिस्तान को उत्तर कोरिया से हासिल हुई. पाकिस्तान ये बात कबूल नहीं करता. लेकिन हकीकत ये है कि गौरी मिसाइल और उत्तर कोरिया की नोडोंग मिसाइल की तकनीक हू-ब-हू है. जिसे परमाणु तकनीक के बदले में पाकिस्तान को दिया गया. ये बात खुद पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने अपनी किताब में लिखी है. पाकिस्तान ने उत्तर कोरिया को पैसे देकर नोडॉन्ग मिसाइल का डिज़ाइन ख़रीदा था. इस वजह से उत्तर कोरिया के ताजा मिसाइल परीक्षण और हाइड्रोजन बम बनाने का दावा भारत के लिए खतरे की घंटी है. क्योंकि भारत को डर है कि उत्तर कोरिया से सांठ-गांठ करके पाकिस्तान उसके परमाणु हथियारों और मिसाइलों का फायदा उठा सकता है. हथियारों के मामले में पाकिस्तान भारत से आगे ये खतरा इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान भारत से आगे निकल चुका है. अनुमान है कि पाकिस्तान के पास करीब 130-140 परमाणु हथियार हैं जबकि भारत के पास 110-120 हथियार हैं. लेकिन यहां सवाल ये है कि भारत से ज्यादा बम बनाने की जरूरत क्या है. क्या इसमें से कुछ बम वो उत्तर कोरिया के लिए बना रहा है. संडे गार्डियन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि  2016 में उत्तर कोरिया ने जो परमाणु विस्फोट किए थे. उसमें इस्तेमाल बम पाकिस्तान में बने थे. अखबार ने ये दावा पूर्वी एशिया में परमाणु कार्यक्रम पर बारीक और गुप्त रूप नजर रखने वाले विशेषज्ञों के हवाले से दिया है. जाहिर है इस खुलासे से उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम बनाने का दावा भारत का सिरदर्द बढ़ा सकता है. ऐसे में यहां एक सवाल खड़ा होता है. वो ये कि क्या उत्तर कोरिया का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम भारत के लिए मुसीबत बन सकता है. चीन की मदद से पाकिस्तान बढ़ा रहा है अपने हथियारों की मारक क्षमता भारत की चिंता यहीं खत्म नहीं होती है. क्योंकि पाकिस्तान चीन की मदद से अपने हथियारों की मारक क्षमता बढ़ाने में लगा हुआ है.  खबर है कि पाकिस्तान अपने यूरेनियम आधारित न्यूक्लियर प्रोग्राम से आगे बढ़कर प्लूटोनियम आधारित न्यूक्लियर प्रोग्राम पर काम कर रहा है, जिससे हथियारों और मिसाइलों की क्षमता और बढ़ जाती है. इसी सिलसिले में पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अबाबील का परीक्षण किया है. जिसकी मारक क्षमता 2200 किलोमीटर है. इस मिसाइल के साथ MIRV पेलोड को भी छोड़ा गया. MIRV पेलोड का अर्थ है कि एक ही मिसाइल में कई परमाणु हथियार लोड किए जा सकते हैं और सभी अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं. तो यहां ये कहा जा सकता है कि चीन के संसाधन और पाकिस्तान की परमाणु तकनीक से टेररिज्म के टेस्ट ट्यूब बेबी के रूप में उत्तर कोरिया का खतरा दुनिया को मिला है. जो सारी दुनिया के साथ साथ भारत के लिए भी बहुत खतरनाक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget