एक्सप्लोरर

मुस्लिम महिला बिना पति की मंजूरी के ले सकती है 'खुला' तलाक, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Muslim Women Khula: खुला इस्लामिक कानून के तहत तलाक का एक तरीका है जिसमें महिला खुद विवाह-विच्छेद की पहल करती है, आमतौर पर अपने मेहर के अधिकार को छोड़कर वह ऐसा करती है.

Muslim Women Khula: तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को खुला के जरिए शादी खत्म करने का पूरा और बिना शर्त अधिकार है. साथ ही इसके लिए पति की मंजूरी जरूरी नहीं है.  खुला इस्लामिक कानून के तहत तलाक का एक तरीका है जिसमें महिला खुद विवाह-विच्छेद की पहल करती है, आमतौर पर अपने मेहर के अधिकार को छोड़कर वह ऐसा करती है.

मंगलवार को दिए गए इस फैसले में जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य और जस्टिस बीआर मधुसूदन राव की बेंच ने कहा कि खुला बिना किसी दोष या झगड़े का माध्यम है, जिसमें पत्नी की पहल ही निर्णायक होती है और जैसे ही पत्नी खुला की मांग करती है, यह निजी स्तर पर तुरंत प्रभाव में आ जाता है.

कोर्ट ने कहा, “पत्नी का खुला मांगने का अधिकार पूर्ण है और इसके लिए न तो किसी कारण की आवश्यकता है और न ही पति की स्वीकृति की. कोर्ट की भूमिका केवल इसे वैधानिक रूप से मान्यता देने की होती है.”

केस का विवरण
यह मामला एक मुस्लिम पुरुष की ओर से फाइल की गई अपील से जुड़ा था, जिसमें उसने 2020 में जारी हुए एक खुलानामा को निरस्त करने की मांग की थी. यह खुलानामा ‘सदाए हक शरई काउंसिल’ द्वारा जारी किया गया था, जो इस्लामी विद्वानों, मुफ्तियों और इमामों का एक गैर-सरकारी निकाय है और इस्लामी निजी कानून के अनुसार वैवाहिक विवाद सुलझाता है.

पति ने खुला को मानने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद पत्नी ने परिषद से संपर्क कर तलाक की प्रक्रिया पूरी की थी. फैमिली कोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी थी, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी.

कोर्ट के मेन पॉइंट्स 

खुला को प्रमाणित करने के लिए मुफ्ती की मंजूरी जरूरी नहीं है. कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि किसी मुफ्ती या दारुल-क़ज़ा से तलाक प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य नहीं है. कोर्ट ने कहा कि मुफ्ती द्वारा दिया गया फतवा सिर्फ परामर्श है, कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं.  अगर मामला कोर्ट तक आता है, तो फैमिली कोर्ट सिर्फ यह देखेगा कि खुला की मांग वैध है या नहीं, और यह प्रक्रिया संक्षिप्त होनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि जैसे मुस्लिम पुरुष को एकतरफा तलाक का अधिकार है, वैसे ही महिला को भी खुला का समान अधिकार है. कोर्ट ने कुरान और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों (शायरा बानो 2017 और शमीम आरा 2002) का हवाला देते हुए कहा कि पति की सहमति की कोई धार्मिक या कानूनी अनिवार्यता नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget