एक्सप्लोरर

Islam In India: मुस्लिम स्कॉलर ने बताया भारत में आक्रांताओं के साथ कैसे आया इस्लाम, कहा- अरशद मदनी क्यों बोल रहे झूठ?

Maulana Arshad Madani ने इस्लाम और हिंदू धर्म को लेकर जो बातें की उससे मुस्लिम स्कॉलर काफी हद तक इत्तेफाक नहीं रखते हैं. मुस्लिम स्कॉलर शहाबुद्दीन रिजवी का मानना है कि इस्लाम भारत में नया मजहब है.

Muslim Scholar On Islam Religion: दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में मौलान अरशद मदनी ने कई ऐसे बयान दिए जिनपर बवाल मचा हुआ है. उनके विवादित बयानों लिस्ट लंबी है. मौलाना अरशद मदनी ने दावा किया कि भारत का सबसे पहला धर्म इस्लाम है और हर जगह की मिट्टी लेकर अल्लाह ने आदम यानी मनु की औलाद को बनाया. उनके इस बयान से मुस्लिम स्कॉलर इत्तेफाक नहीं रखते हैं. 

मुस्लिम स्कॉलर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मौलाना अरशद मदनी साहब ने जो बयान दिया है उससे हमें इत्तेफाक नहीं है, क्योंकि उनका बयान हकीकत के खिलाफ है. इस्लाम हिंदुस्तान का नया मजहब है.

'यहां पहले से कई मजहब मौजूद थे'

मुस्लिम स्कॉलर ने आगे कहा, "भारत में जब इस्लाम आया तो उससे पहले कई मजहब यहां पर मौजूद थे... मिसाल के तौर पर बौद्ध, जैन और आर्यन यहां के मजहब हैं और इस्लाम बहुत बाद में आया. भारत में इस्लाम नया मजहब है." शहाबुद्दीन रिजवी ये भी बताया कि भारत में इस्लाम आक्रांताओं के साथ ही आया था.

उन्होंने कहा कि भारत देश में इस्लाम की नींव गौरी खानदान ने रखी. उन्होंने यहां इस्लामी हुकूमत कायम की. रिजवी ने बताया कि गौरी खानदान ने पहले लौहार फिर दिल्ली, अजमेर और आज जो बांग्लादेश है वहां के कई इलाकों को अपने कब्जे में लिया और अपनी रियासत शुरू की. उन्हीं के साथ भारत में इस्लाम की शुरुआत हुई थी.

ओम और अल्लाह पर क्या बोले मुस्लिम स्कॉलर

शहाबुद्दीन रिजवी ने अरशद मदनी के 'ओम और अल्लाह एक है' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है. रिजवी ने कहा कि उनका ये बयान भी बिल्कुल गलत है. ओम और अल्लाह दोनों ही अलग हैं शब्द हं जिसके अर्थ भी अलग-अलग हैं. ओम तीन अक्षरों से हुआ एक शब्द है जो तीन देवताओं का अवतार है. वहीं अल्लाह एक अलग शब्द है. ये अरबी का शब्द है और इसी को फारसी शब्द में खुदा कहते हैं. इन दोनों शब्दों के अनुयायी भी अलग-अलग मजहब के लोग हैं. इन दोनों को साथ में जोड़कर देखना या समझना बहुत बड़ी गलती है.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा रद्द, नहीं मिली प्लेन उतरने की इजाजत, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget