एक्सप्लोरर

मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी का बयान, 'तुम गोली भी मार दो तो भी मैं...'

ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर शांति, एकता और हर धर्म का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि बंगाल में कभी भी विभाजन की राजनीति नहीं होने दी जाएगी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित 'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम के दौरान मुर्शिदाबाद हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राज्य में हो रही सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए एकता और शांति की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ वह हमेशा खड़ी रहेगी और बंगाल की संस्कृति में हर धर्म और परंपरा का सम्मान किया जाता है.

शांति और एकता का संदेश

ममता बनर्जी ने कहा, 'हमारा उद्देश्य जोड़ना है, बांटना नहीं. जब हम एकजुट रहेंगे, तो देश तरक्की करेगा. हमारी नीति है कि जियो और शांति से जीने दो.' उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कुछ लोग उनके खिलाफ गलत बातें फैलाते हैं, जैसे कि वह हिंदू धर्म का संरक्षण नहीं देतीं, लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बंगाल में सभी धर्मों और समुदायों को समान सम्मान मिलता है. 'मुझे यह कहते हुए गर्व है कि यह बंगाल है, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं और खुश रहते हैं.'

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

ममता ने भाषण के दौरान कहा, 'बंगाली अगर हमारा फस्ट भाषा है तो दूसरा भाषा हिंदी है ,मैं सभी भाषा को समझती हूं ,पंजाबी ,भोजपुरी ,मराठी गुजराती ,असामी  ,उड़िया ,साउथ में थोड़ी से परेशानी होती है ,लेकिन थोड़ा-थोड़ा कन्नड़ मलयालम को समझती हूं. 

उन्होंने आगे कहा कि वह हर धर्म के कार्यक्रमों में जाती हैं. 'मैं मंदिर भी जाती हूं, गुरुद्वारा, गिरजाघर और अजमेर शरीफ भी जाती हूं.' बंगाल में हम हर परंपरा का सम्मान करते हैं. हमारे यहां जितने भी धर्म हैं, सबके लिए हमने बचपन से प्रेम सीखा है.' मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर धर्म के त्योहारों को समान रूप से मनाने का अवसर देती है. 

ममता कहती हैं, 'हमारे यहां जितने भी धर्म हैं सबके लिए हमने बचपन से प्रेम सीखा है, मुझे कहा जाता है कि आप हर धर्म के कार्यक्रम में क्यों जाती हैं? मैं उनको कहती हूं कि मैं हमेशा जाती रहूंगी. अगर तुम गोली भी मार दो फिर भी मेरे मन से एकता नहीं निकाल सकते. 

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि राज्य में हिंदू त्योहारों को सुरक्षा नहीं दी जाती. ममता ने सवाल किया, 'अगर हम हिंदू त्योहारों को सुरक्षा नहीं देते, तो फिर यह सुरक्षा कौन देता है?' इस बयान से मुख्यमंत्री ने यह साबित किया कि उनकी सरकार हर धर्म और त्योहार को सम्मान देती है और सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करती है.

विभाजन की राजनीति को नकारा

ममता बनर्जी ने यह भी स्पष्ट किया कि बंगाल में कभी भी 'डिवाइड एंड रूल' की राजनीति नहीं चलने दी जाएगी. उन्होंने कहा, 'बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा, यहां पर शांति और एकता की राजनीति ही चलेगी.' मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई उकसाने की कोशिश करता है तो शांत रहें और अपनी एकता को बनाए रखें. "दीदी आपके साथ है." 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget