एक्सप्लोरर

दिल्ली नगर निगम में महिला ही बनेगी पहली मेयर, जानिए कौन-कौन है रेस में ?

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद निगम के नए मेयर को लेकर कयास तेज हो गए हैं,नियम के मुताबिक पहली मेयर एक महिला बनेगी और निगम के कुल 250 वार्डों में से 135 पर महिला पार्षदों ने जीत दर्ज की है.

दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें मेयर के चुनाव पर हैं. निगम का नया मेयर कौन होगा? ये हर कोई जानना चाहता है, क्योंकि निगम के एकीकरण और चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली बार एकीकृत निगम का पहला मेयर चुना जाएगा. मेयर कौन होगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि दिल्ली नगर निगम की पहली मेयर एक महिला ही बनेगी.

दिल्ली नगर निगम एक्ट के मुताबिक, चुनाव के बाद महापौर और उपमहापौर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है. ऐसे में पहले साल में महिला पार्षद ही महापौर और उपमहापौर बनती हैं. क्योंकि पांच साल के कार्यकाल में हर साल नया मेयर चुना जाता है तो उसमें पहला साल महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि तीसरा साल अनुसूचित जाति से चुने हुए पार्षदों के लिए आरक्षित रखा गया है और बाकि साल जनरल सीट के लिए है.

दिल्ली में कैसे होता है मेयर का चुनाव ?

कुल 250 वार्डों में से ही एक महिला पार्षद को महापौर नियुक्त किया जाएगा और जिस पार्टी के पास बहुमत होगा उसी पार्टी का मेयर बनना लगभग तय माना जाता है. लेकिन यदि कोई पार्षद दूसरे दल के मेयर उम्मीदवार को अपना वोट देता है तो समीकरण बदल भी सकता हैं क्योंकि निगम में दल बदल कानून या व्हिप लागू नहीं होता. मेयर के चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के पार्षद को किसी भी उम्मीदवार को वोट देने का अधिकार है, ये प्रक्रिया पूरी तरीके से गुप्त रहती है. यानि की कोई भी पार्षद अपनी पार्टी के उम्मीदवार के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार को वोट दे सकता है. निगम में क्रॉस वोटिंग पर किसी पार्षद की सदस्यता रद्द नही होती.

मेयर के लिए चुनाव के लिए सभी चुने गए 250 पार्षदों के साथ साथ 3 राज्यसभा सांसद, 7 लोकसभा सांसद और 13 विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं और क्योंकि आम आदमी पार्टी ने 250 वोर्डों में से 134 वोर्डों पर जीत हासिल की है. तो इस पार्टी से मेयर बनने के ज्यादा आसार हैं. कुल मिलाकर 273 सदस्य मेयर के चुनाव के लिए मतदान करेंगे जिसके मुताबिक 137 बहुमत का आंकड़ा होगा और जिसे ये बहुमत मिलेगा वहीं अगला मेयर चुना जाएगा. क्योंकि आम आदमी पार्टी के 134 पार्षद चुने गए हैं और 3 राज्यसभा सांसद भी 'आप' पार्टी से ही हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी के मेयर उम्मीदवार को बहुमत मिल सकता है और क्योंकि पहला पार्षद किसी महिला को ही बनाया जाएगा तो ऐसे में जानते हैं 'आप' के पास कितनी महिला पार्षद हैं.. 


दिल्ली नगर निगम में महिला ही बनेगी पहली मेयर, जानिए कौन-कौन है रेस में ?

ये नाम हैं रेस में...

आम आदमी पार्टी के 134 जीतने वाले पार्षदों में 78 महिला पार्षद हैं, जिसमें दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में महिला पार्षदों ने जीत का परचम लहराया है. इन 78 महिला पार्षदों में से ही किसी एक को मेयर और किसी एक को डिप्टी मेयर बनाया जा सकता है. आम आदमी पार्टी की 78 महिला पार्षदों में जो नाम रेस में हैं उनमें सारिका चौधरी, प्रोमिला गुप्ता, पूनम भारद्वाज, रेखा चौधरी, सरिता फोगाट, रवींद्र कौर और निर्मला कुमारी हैं. हालांकि पार्टी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक सूचना इसको लेकर जारी नहीं की गई है. पार्टी कई नामों पर मंथन कर रही है.

पार्टी मेयर के लिए पद के लिए ऐसे नाम पर विचार कर रही है जो कि अनुभवी और सीनियर हो, जिसमें नेतृत्व की भूमिका हो और लोगों से जुड़ते हुए उनकी समस्याओं को समझे और अधिकारियों से उनके काम आसानी से करवा सके. निर्मला कुमारी जोकि आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. साथ ही दिल्ली महिला आयोग की सदस्य भी हैं. जो लगातार समाज की महिलाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए काम करती आई हैं. इसके अलावा प्रोमिला गुप्ता जो एक सीनियर महिला होने के साथ साथ डीसीडब्ल्यू की सदस्य हैं. सारिका चौधरी भी लगातार पार्टी में सक्रिय भूमिका में हैं. ये सभी महिलाएं पिछले काफी समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं और समाज के लोगों के लिए अलग अलग भूमिका में काम करती आई हैं.

इसके साथ ही बीजेपी ने निगम में कुल 104 सीटें जीती हैं जिसमें से जीतने वाली महिला पार्षदों की संख्या 51 है. 


दिल्ली नगर निगम में महिला ही बनेगी पहली मेयर, जानिए कौन-कौन है रेस में ?

 

वहीं कांग्रेस के पाले में आई कुल 9 सीटों में से 6 सीटें महिला पार्षदों ने अपने नाम की हैं. इसके अलावा 2 महिला पार्षद ऐसी हैं जिन्होंने किसी दल के साथ ना आकर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इस तरह से इस चुनाव में कुल 250 सीटों में से 135 महिला पार्षदों ने जीत हासिल की है. 


दिल्ली नगर निगम में महिला ही बनेगी पहली मेयर, जानिए कौन-कौन है रेस में ?

 

दिल्ली में अभी 15 दिसंबर तक आचार संहिता लागू है. 15 दिसंबर के बाद दिल्ली नगर निगम की ओर से एलजी को पत्र लिखकर पहली बैठक और मेयर के चुनाव के लिए प्रिसाइडिंग ऑफिसर नियुक्त को करने के लिए अनुमति ली जाएगी. जिसके बाद निगम की पहली बैठक में मेयर के लिए चुनाव को लेकर प्रक्रिया पर चर्चा हो सकती है.

फिर निगम मेयर के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा. जिसके बाद फिर पूरी प्रक्रिया की जाएगी. हालांकि निगम के एक्ट के मुताबिक मेयर का चुनाव अप्रैल के महीने में होता है लेकिन क्योंकि निगम के एकीकरण के बाद केंद्र सरकार ही निगम को लेकर सभी जरूरी फैसले ले रही हैं. ऐसे में चुने हुए 250 पार्षदों में से 10 मनोनीत सदस्यों से लेकर मेयर के चुनाव के समय को लेकर भी कई फेरबदल हो सकते हैं. इसी के साथ इस साल निगम का एकीकरण किया गया है जिसके बाद निगम के 272 वार्डों की संख्या घटाकर 250 कर दी गई और फिर चुनावों में भी देरी हो गई. ऐसे में यदि मौजूदा एक्ट के मुताबिक यदि अप्रैल में पहले मेयर का चुनाव होता है तो उनका कार्यकाल केवल 3 महीने का ही रह जाएगा. हालांकि अभी स्थिति पूरी तरीके से साफ नहीं हैं....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan: 'इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान, मकसद पूरा...', भड़काऊ भाषण के बाद अपने ही देश में क्यों घिरे आसिम मुनीर
'इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान, मकसद पूरा...', भड़काऊ भाषण के बाद अपने ही देश में घिरे आसिम मुनीर
Delhi AQI: दिल्ली में दमघोंटू हवा बरकरार, कई इलाकों में AQI 700 पार! मौसम और प्रदूषण ने मिलकर बढ़ाया संकट
दिल्ली में दमघोंटू हवा बरकरार, कई इलाकों में AQI 700 पार! मौसम और प्रदूषण ने मिलकर बढ़ाया संकट
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan: 'इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान, मकसद पूरा...', भड़काऊ भाषण के बाद अपने ही देश में क्यों घिरे आसिम मुनीर
'इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान, मकसद पूरा...', भड़काऊ भाषण के बाद अपने ही देश में घिरे आसिम मुनीर
Delhi AQI: दिल्ली में दमघोंटू हवा बरकरार, कई इलाकों में AQI 700 पार! मौसम और प्रदूषण ने मिलकर बढ़ाया संकट
दिल्ली में दमघोंटू हवा बरकरार, कई इलाकों में AQI 700 पार! मौसम और प्रदूषण ने मिलकर बढ़ाया संकट
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
Ikkis Lifetime Worldwide Box Office Collections: बुरी तरह फ्लॉप हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म, बस कर पाई इतना कलेक्शन
बुरी तरह फ्लॉप हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म, बस कर पाई इतना कलेक्शन
मॉकटेल का क्रेज, मयखानों पर ताले की नौबत; जेन Z ने कैसे हिला दी पूरी शराब इंडस्ट्री?
मॉकटेल का क्रेज, मयखानों पर ताले की नौबत; जेन Z ने कैसे हिला दी पूरी शराब इंडस्ट्री?
Restricted Entry Tourist Places: भारत के इन टूरिस्ट स्पॉट्स में विदेशी नागरिकों को नहीं मिलती एंट्री, जानें क्यों हैं बैन?
भारत के इन टूरिस्ट स्पॉट्स में विदेशी नागरिकों को नहीं मिलती एंट्री, जानें क्यों हैं बैन?
बिहार में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, 1445 जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती शुरू
बिहार में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, 1445 जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती शुरू
Embed widget