एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः रेप के आरोपों का सामना करने वाले धनंजय मुंडे मंत्री पद पर बने रहेंगे- NCP

कैबिनेट मंत्री धनंज्य मुंडे को राहत देते हुए उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने उन्हें अभी मंत्री पद पर बने रहने देने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी बीजेपी पार्टी और मनसे के कुछ नेताओं द्वारा की गई महिला के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि मुंडे बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे हैं.

मुंबईः महाराष्ट्र में एक महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे कैबिनेट मंत्री धनंज्य मुंडे को राहत देते हुए उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने उन्हें अभी मंत्री पद पर बने रहने देने का फैसला किया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी बीजेपी पार्टी और मनसे के कुछ नेताओं द्वारा की गई महिला के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

मंत्री मुंडे ने बलात्कार के आरोपों का किया खंडन

 पार्टी अध्यक्ष शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल सहित राकांपा के कई शीर्ष नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार देर रात बैठक की थी.  बैठक पटेल के आवास पर आयोजित की गई थी. हालांकि शिवसेना की अगुवाई वाली एमवीए सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया और इसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करार दिया.

कई पार्टी के नेताओं ने महिला पर लगाए आरोप

बीजेपी नेता कृष्ण हेगड़े ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुंबई की रहने वाली महिला कई सालों से उन्हें परेशान कर रही थी. मनसे के एक नेता ने भी उस महिला के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए हैं. मुंडे ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. अब अन्य पार्टी के नेताओं ने भी उस महिला पर ऐसे आरोप लगाए हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

बीजेपी और मनसे नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप से कहीं न कहीं मुंडे के दावों को बल मिला है. मुंडे से जुड़े मामले की पुलिस जांच चल रही है. सूत्र ने बताया, "हमें जांच के नतीजे की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है. इसलिए, यह तय किया गया कि मुंडे इस पद पर बने रहेंगे."

बीजेपी ने मुंडे के इस्तीफे की मांग की है

बृहस्पतिवार को, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि मुंडे के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं और पार्टी इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और जल्द से जल्द इस पर फैसला करेगी. पवार ने संवाददाताओं को बताया कि मुंडे ने बुधवार को उनसे मुलाकात की और इस प्रकरण को लेकर अपना पक्ष रखा. हालांकि इस बीच, बीजेपी ने मुंडे के इस्तीफे की मांग की है.

ये भी पढ़ें

मुंबईः पतंग पकड़ने के चक्कर मे गोबर के दलदल में गिरा 10 साल का मासूम, दम घुटने से हुई मौत

BSP सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज, नहीं काटा जाएगा केक, कार्यकर्ताओं से कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election Dates 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें पांचों राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें 5 राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
Iran-Israel War: एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Puducherry Election 2026 Dates: पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान, एक फेज में होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल
Puducherry Election 2026 Dates: पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
Iran-Israel War: एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget