एक्सप्लोरर

मुंबई में आतंकी हमलों का खतरा: ट्रेन में गैस अटैक और यात्रियों पर हमले कर सकते हैं आतंकी, अलर्ट जारी

खुफिया एजेंसियों ने जीआरपी को आगाह किया है कि आतंकी ट्रेन में गैस अटैक या फिर प्लेटफ़ोर्म पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को गाड़ी से रौंद सकते हैं.

मुंबई: हाल ही में दिल्ली स्पेशल सेल की ओर से 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक आरोपी मुंबई के धारावी इलाके का रहने वाला है. दिल्ली स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि गिरफ़्तार संदिग्ध आतंकी मुंबई की लोकल ट्रेन समेत देश के अलग-अलग इलाक़ों में आतंकी साज़िश को अंजाम देना चाहते थे. सूत्रों ने यह भी बताया है कि रेलवे पुलिस यानी की जीआरपी को एजेंसियों से संभावित आतंकी हमले की जानकारी मिली थी.

खुफिया एजेंसियों ने जीआरपी को आगाह किया

अब खुफिया एजेंसियों ने जीआरपी को आगाह किया है कि आतंकी ट्रेन में गैस अटैक या फिर प्लेटफ़ोर्म पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को गाड़ी से रौंद सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि आतंकियों से पूछताछ के दौरान दिल्ली स्पेशल सेल को मिली जानकारी के अलावा जीआरपी को इस तरह के कई अलर्ट कई एजेंसियों से मिले हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें समय-समय पर इस तरह के अलर्ट मिला करते हैं, ख़ासकर लोकल ट्रेन के लिए और हम हर एक अलर्ट को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए हम उस तरह के कदम भी उठाते हैं.  दिल्ली पुलिस की करवाई के बाद जीआरपी ने मुंबई के सभी बड़े रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है और कुछ एंट्री और एग्ज़िट के रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं.


मुंबई में आतंकी हमलों का खतरा: ट्रेन में गैस अटैक और यात्रियों पर हमले कर सकते हैं आतंकी, अलर्ट जारी

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई

जीआरपी ने लाइव मोकड्रिल करना शुरू कर दिया है, इसमें अधिकारी को यह सीखने मिलता है कि आतंकी हमले के दौरान कैसे यात्रियों को बचाना है और उन्हें पकड़ना है. जीआरपी ने अतिरिक्त पुलिस बल बड़े रेलवे स्टेशन पर तैनात किया है और जीआरपी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड समेत दूसरी एजेंसियों के भी सम्पर्क में है. जीआरपी कमिश्नर कैसर ख़ालिद ने आदेश दिया है कि रेलवे स्टेशन पर हर समय पुलिस की मौजूदगी दिखाई देनी चाहिए. इसके अलावा समय समय लार बोम और डॉग स्कोड की भी पेट्रोलिंग होते रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके.

जीआरपी ने हर उस जगह बैरिकेड्स और स्पीड ब्रेकर लगाए हैं, जहां से कोई भी गाड़ी (कार या दूसरा चार पहियों की गाड़ी) प्लेटफ़ोर्म पर जा सकती है. आतंकियों का आतंक फैलाने का यह सबसे सरल तारिका है, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की मौतें होती है.


मुंबई में आतंकी हमलों का खतरा: ट्रेन में गैस अटैक और यात्रियों पर हमले कर सकते हैं आतंकी, अलर्ट जारी

सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने करीब सात हजार कैमरे लगाए

इसके अलावा जीआरपी उन तमाम जगह की जांच कर रहा है, जो रेलवे से नज़दीक है या प्लेटफ़ोर्म पर है. जहां पर गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता है. ताकि आतंकी गैस लीक या सिलिंडर ब्लास्ट जैसे काम ना कर पाए. रेलवे पुलिस अब पार्सल बुकिंग पर भी ध्यान दे रही है और जांच कर रही है. जीआरपी अधिकारी की माने तो पूरे रेलवे में (सेंट्रल और वेस्टर्न) कुल 6 से 7 हज़ार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. जीआरपी और भी कैमरे लगवाने वाली है ताकि बचे हुए स्पॉट को कवर किया जा सके.

यह भी पढ़ें-

Corona Vaccination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बना रिकॉर्ड, लगाई गई 2.50 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन

Weather Updates: पूर्वी भारत में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget