एक्सप्लोरर

मुंबई: लोकल ट्रेन में स्टंट करना अब पड़ेगा भारी, रेलवे की विशेष टीम करेगी सख्त कार्रवाई

मुंबई में लोकल ट्रेनों की शुरुआत के बाद एक बार फिर लोग जानलेवा स्टंट करते दिखे. रेलवे ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती और कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम बनाई है.

मुंबई: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई थी और इस घोषणा के तुरंत बाद ही मुंबई की लोकल ट्रेनों यानी कि लाइफलाइन को भी बंद कर दिया गया था. जिसके बाद करीब 10 महीने के बाद यानी कि एक फरवरी से रेलवे सभी के लिए समय सीमा निर्धारित शुरू कर दी गई है. एक तरफ लोकल ट्रेन शुरू होने की वजह से कईयों ने राहत की सांस ली है तो अब कई यात्री उन तमाम स्टंट बाजू से परेशान है जो लोग चलती ट्रेन में खतरनाक और जानलेवा स्टंट करते हैं.

विशेष टीम रेलवे स्टेशन पर रखेगी नजर

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक लड़का बहुत ही खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है सूत्रों की मानें तो यह वीडियो 7 फरवरी की सुबह 9:30 से 10:00 के बीच की बताई जा रही है. आपको बता दें, इस वीडियो के सामने आते ही रेलवे प्रशासन ने उन तमाम स्टंट बाजों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ दी है जिसके अनुसार एक विशेष टीम बनाई जाएगी जो की हर एक स्टेशन पर अपनी नजर रखेगी. साथ ही उन तमाम स्टंट बाजों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करेगी.

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि स्टंट करता हुआ युवक जिस लोकल ट्रेन में स्टंट कर रहा है वह लोकल ट्रेन अंबरनाथ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए जा रही थी. जिस वक्त एक सतर्क यात्री ने उन्हें स्टंट करते हुए देखा और अपने मोबाइल में इस पूरी वारदात को रिकॉर्ड किया उस समय ट्रेन साइन से दादर के बीच दौड़ रही थी.

स्टंट करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस युवक के खतरनाक करतब अगर आप देखेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में युवक पहले तो एक पैर पर खड़ा है और एक हाथ से ट्रेन के गेट को पकड़ कर लटक रहा है. जिसके बाद जैसे ही ट्रेन रफ्तार पकड़ती है वह कभी खंभे को छूने की कोशिश करता है तो कभी दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन के ड्राइवर यानी की मोटर मैन को हाथ दिखाता है यह स्टंट इतना जानलेवा है कि अगर गलती से भी हाथ फिसला तो मौत ही नसीब होगी.

इसी तरह के खतरनाक और जानलेवा स्टंट करने की वजह से कईयों ने अपनी जान गवाई है तो कईयों के अंग भंग हो गए हैं जिसके बावजूद इस तरह के करतब करने वाले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही सेंटर रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी सुतार ने बताया कि ऐसे स्टंट करने वालों को रोकने के लिए एक विशेष मुहिम छेड़ी गई है जिसके तहत ऐसे स्टंट बाजी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

रोजाना 10 लोगों की मुंबई की लोकल ट्रेनों में होती है मौत

आंकड़ों की माने तो मुंबई की लाइफ लाइन से रोजाना करीब 10 लोगों की मौत हो जाती है तो उतने ही लोग जख्मी होते हैं यह आंकड़ा साल के अंत तक तीन हजार के करीब तक पहुंच जाता है. ऐसे में रेलवे हर उस तरह के प्रयास करती है जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके पर ऐसे जानलेवा स्टंट करने वालों पर रेलवे की इस जागरूकता अभियान का कोई असर होता दिखाई नहीं देता है.

यह भी पढ़ें.

रोना, खाना और सोनाः डिप्रेशन के दौरान ऐसी हो जाती है हालत, आमिर खान की बेटी इरा ने वीडियो शेयर कर कही ये बातें

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की आज कोर्ट में पेशी, पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले में हुईं थी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget