एक्सप्लोरर

भगवान गणेश के रंग में रंगी मुंबई, 'बप्पा' के लिए करोड़ों का बीमा

पंडाल मंडलों का कहना है कि हर साल गणेशभक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है.

मुंबई: मुंबई में गणेश उत्सव की तैयारियां पूरे जोर-शोर के साथ की जा रही हैं. चार दिन बाद भगवान गणेश अपने भक्तों के बीच होंगे. ऐसे में गणेश उत्सव के दौरान मूर्तियों की स्थापना, प्रसाद, महंगे सेट्स, गीत-संगीत के सेटअप के साथ-साथ सार्वजनिक पंडालों और भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था भी अहम काम है. सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई के गणेश उत्सव मंडल, बीमा कराने को लेकर अधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं. सभी बड़े पंडाल मंडलों ने इस बार भी बड़ी रकम अदा करके करोड़ो का बीमा करवाया है.

गणपति पंडालों ने बीमा के लिए तिजोरी खोल दी हैं. दरअसल 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में सार्वजनिक पंडालों में बड़ी तादात में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और सुरक्षा के मद्देनजर सभी बड़े पंडालों ने बीमा करवाया है. सबसे बड़ा बीमा हर साल की तरह इस बार भी जीएसबी मंडल ने करवाया है. जीएसबी मुंबई के सबसे महंगे गणपति हैं, इस बार मंडल ने 264 करोड़ का बीमा करवाया है.

जीएसबी मंडल के गणपति

जीएसबी मंडल के गणपति पांच दिनों के लिए विराजते हैं. इन्हे मुंबई का सबसे महंगा गणपति कहा जाता है. 11 फीट ऊंची 'बप्पा' की मूर्ति के अंग जैसे कान, हाथ और मुकुट सोने के होते हैं और सिंघासन चांदी का बना होता है. इस साल भी जीएसबी के 'बप्पा' 80 किलो सोने के आभूषण पहनेंगे. पिछले साल इस मंडल ने 234 करोड़ का बीमा करवाया था लेकिन इस बार 264 करोड़ का बीमा करवाया है. इस बीमा कवर में 2000 भक्तों के लिए भी इंश्योरेंस करवाया गया है.

वहीं 'मन्नतों के राजा' के नाम से प्रसिद्ध लालबाग़ के राजा के मंडल में भी 51 करोड़ का बीमा करवाया है. इस साल लालबाग़ के राजा का 84वां साल होगा और भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ इसी पंडाल में होती है. रोज़ाना 10 लाख से ज्यादा भक्त लालबाग़ के राजा के दरबार में आते हैं.

गणेश गली के राजा गणपति 

शहर के दूसरे बड़े पंडालों ने भी करोड़ों का बीमा करवाया है. महानगर के दूसरे सबसे चर्चित गणपति, गणेश गल्ली ने सात करोड़ का बीमा करवाया है. वहीं अंधेरी के राजा को विराजने वाले मंडल ने अपने पंडाल का साढ़े पांच करोड़ रुपये का बीमा कराया है. अंधेरी के राजा के रूप में विराजित होनेवाले भगवान गणेश के दर्शन के लिए नेता-अभिनेता सहित उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां आती हैं.

इन सभी पंडालों की तरफ से कराए गए बीमा के दायरे में भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले आभूषण, पंडाल के सेट और डेकोरेटिव सामान शामिल हैं. इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान, किसी भी प्रकार की अनहोनी, हादसा और किसी भी तरह के हमले के चलते होनेवाली परेशानी और दूसरी किसी भी तरह से होनेवाली परेशानियों से निपटने के लिए भी बीमा करवाया गया है.

बीमा की रकम में बढ़ोतरी को लेकर पंडाल मंडलों का कहना है कि हर साल गणेशभक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget