एक्सप्लोरर

Mumbai Rains: मुंबई में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जल भराव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Weather: भारी बारिश के चलते मुंबई जलमग्न हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि शहर में मंगलवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई.

Rain in Mumbai:  मुंबई (Mumbai) और उसके आस-पास के इलाकों में कल रात से आज सुबह तक लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) हुई. इस बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव (Water Lodging) और यातायात (Traffic) के कारण निवासियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा. न्यूज एजेंसी एएनआई की ट्वीट की गई तस्वीरों में सायन की सड़कों पर पानी भर गया है. अंधेरी, घाटकोपर, चेंबूर, धारावी, दादर, वडाला और पनवेल में भी लोग पानी के बीच से होकर गुजरते देखे गए. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की सेवाएं भी भारी बारिश के चलते प्रभावित हुईं. 

मध्य रेलवे के मुख्य कॉरीडोर्स और पटरियों पर जलभराव की वजह से ट्रेनों की आवाजाही को धीमा रखा गया जिसकी वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा. करने के कारण प्रभावित हुईं. कुछ यात्रियों ने पड़ोसी नवी मुंबई में हार्बर लाइन पर पनवेल, खंडेश्वर और मानसरोवर स्टेशनों में कुछ सबवे में भारी जलभराव की भी शिकायत की. अधिकारियों ने कहा कि सायन, चेंबूर, बांद्रा, एयर इंडिया कॉलोनी और कुर्ला सहित कई निचले इलाकों में बाढ़ के कारण कुछ रास्तों पर बसों का रूट बदल दिया गया.

अधिकारियों ने बताया औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई
अधिकारियों ने बताया कि शहर में मंगलवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.मंगलवार को सुबह 8 से 11.30 बजे के बीच, द्वीप शहर में औसतन 41 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 85 मिमी और 55 मिमी बारिश हुई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा और अगले कुछ दिनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है. अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की पांच टीमों को शहर में तैनात किया गया है.

 

4 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने भी ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है, जिसमें रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए 4 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश (Rain) की भविष्यवाणी की गई है. मुंबई से करीब 300 किलोमीटर दूर रत्नागिरी जिले के चिपलून में भूस्खलन (Land Slide) की खबर है. महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुंबई और पड़ोसी जिलों में अधिकारियों को अलर्ट रहने और एनडीआरएफ (NDRF) के दस्ते तैयार रखने का निर्देश दिया है. उनके कार्यालय ने ट्वीट किया, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव के साथ चर्चा की और सभी संबंधित जिलों के संरक्षक सचिवों को निगरानी रखने और स्थिति को नियंत्रित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढे़ंः 
Ujjain News: उज्जैन में झमाझम बारिश से जलमग्न हुई सड़कें, बिजली की सप्लाई भी हुई प्रभावित

MP Urban Body Election: नगरीय चुनाव का प्रचार थमने से लोगों को राहत, लाउडस्पीकर की आवाज से मिला छुटाकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget