एक्सप्लोरर

मुंबई: एनसीबी ने ड्रग्स से केक बनाने वाली बेकरी का किया पर्दाफाश, मामले में 25 साल का डॉक्टर गिरफ्तार

गिरफ़्तार डॉक्टर का नाम रहमिन चरमिया है, जिसकी उम्र महज़ 25 साल है, चरमिया अपने कॉलेज के दिनों से ही इस तरह से ड्रग्स बनाने की बेकरी चलाया करता था.

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीती रात एक ऐसी केक बेकरी का पर्दाफ़ाश किया, जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल कर केक बनाया जा रहा था. इस मामले में एनसीबी ने एक सायकोलॉजिस्ट डॉक्टर को गिरफ़्तार किया है. इसके अलावा एक सप्लायर की भी गिरफ्तारी हुई है.

गिरफ़्तार डॉक्टर का नाम रहमिन चरमिया है, जिसकी उम्र महज़ 25 साल है, चरमिया अपने कॉलेज के दिनों से ही इस तरह से ड्रग्स बनाने की बेकरी चलाया करता था. एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया की हमें जानकारी मिली थी कि इस तरह से ड्रग्स का इस्तेमाल कर तीन तरह के केक बनाए जा रहे हैं, जिसे बड़ी बड़ी पार्टियों में सप्लाय किया जाता है. उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद मुंबई के माझगांव इलाके में ट्रैप लगाकर हमने इसकी दुकान में छापा मारा और आरोपी को क़रीब 10 किलोग्राम हशिश ब्राउनी के साथ गिरफ़्तार किया. 

चरमिया ने बताया कि वो ड्रग्स से जुड़ी कई सीरीज़ देखा करता था, जिसमें ड्रग्स से जुड़ी नई नई चीजों के बारे में जानने को मिलता और फिर कैसे खुद को बचाया जाता है, यह भी पता चलता था जिसके बाद से ही इसने ड्रग्स का इस्तेमाल कर केक बनाना सीखा और बचना शुरू किया. चरमिया मुंबई के एक बड़े अस्पताल में बतौर साइकोलॉजिस्ट काम भी करता था.

समीर वानखेड़े ने बताया की ये तीन तरह के केक बनाता था और ऑर्डर के हिसाब से उस ड्रग्स की डिलीवरी करता था.

केक के नाम ऐसे होते थे- 

1- रेंबो केक: इस केक को बनाने के लिए चरस, गंजा और हशिस का इस्तेमाल होता था, जिसके बाद यह काफ़ी नशीला हो जाता था. 

2- हश ब्राउनी: इस केक को बनाने के लिए सिर्फ़ हशीश का इस्तेमाल होता था.

3-पोट ब्राउनी: इस तरह के केक को बनाने के लिए वीड का इस्तेमाल किया जाता था. 

समीर वानखेड़े ने बताया कि उसके ग्राहक काफी बड़े लोग हैं, जिनकी प्राइवेट पार्टी में इस तरह के केक की सप्लाय वह किया करता था. एनसीबी अब उसके सम्पर्क में कौन कौन था, इसकी जांच में जुट गई है. एनसीबी को इसके घर से 350 ग्राम अफ़ीम और 1.07 लाख रुपये नकद मिले हैं.

सप्लायर भी हुआ गिरफ़्तार

एनसीबी ने चरमिया को गिरफ़्तार करने के बाद जब पूछा कि इसे ये सारे ड्रग्स कहां से मिलते थे, तब उसने अपने ड्रग्स सप्लायर का नाम बताया और जिसके बाद एनसीबी ने ट्रैप लगाकर रमज़ान शेख़ नाम के ड्रग्स पेडलर को क्रोफ़र्ड मार्केट से गिरफ़्तार किया. एनसीबी को इसके पास से 50 ग्राम हशिश मिली है. 

कितना नशीला होता है ये केक ?

समीर वानखेड़े ने कहा कि ये ड्रग्स स्मोकिंग से भी ज़्यादा ख़तरनाक होता है. इसका इस्तेमाल करने वालों को 6 घंटों तक इसका नशा होता है. हाल ही में इसी तरह की एक और ड्रग्स केक की बेकरी का पर्दाफ़ाश एनसीबी ने किया था, जहां पर आरोपी एक रिहायशी इलाक़े में घर पर ही केक बनाते थे और फिर उसका ऑर्डर इंस्टाग्राम से लिया करते थे.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी 16 जुलाई को महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु समेत इन राज्यों के CMs के साथ करेंगे कोरोना के हालात पर बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget