एक्सप्लोरर

मुंबई: MTNL बिल्डिंग में लगी आग से सभी 84 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

पहली बार एक नए तरह का रोबोट रोबोफायर का इस्तेमाल आग पर काबू पाने के अभियान में किया गया. सुरक्षित बाहर निकाले गए लोगों ने बताया कि कामकाज का दिन होने की वजह से ज्यादा लोग इमारत में थे.

मुंबई: मुंबई में एक टेलीफोन एक्सचेंज इमारत में आग लग गई. इमारत की छत पर हवाई सीढ़ी की मदद से यहां फंसे सभी 84 लोगों को बाहर निकाला गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वहीं 25 साल के एक दमकल कर्मी सागर साल्वे अभियान के दौरान धुएं की चपेट में आ गए. इसके बाद उन्हें भाभा अस्पताल में भर्ती किया गया. उनकी हालत स्थित है और खतरे से बाहर हैं. अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि आग से प्रभावित तीसरी, चौथी, पांचवी और अन्य मंजिल पर लोग फंसे हुए हो सकते हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए तलाश जारी है. यह इमारत उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित है. इससे एक दिन पहले ही दक्षिणी मुंबई में स्थित प्रसिद्ध ताज महल पैलेस होटल के पीछे स्थित एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मी इमारत में ऑक्सीजन मास्क और सर्चलाइट से लैस होकर घुसे हैं. पहली बार एक नए तरह का रोबोट रोबोफायर का इस्तेमाल आग पर काबू पाने के अभियान में किया गया. उपनगरीय बांद्रा में स्थित एमटीएनएल की इमारत में दोपहर तीन बजे आग लग गई थी. सुरक्षित बाहर निकाले गए लोगों ने बताया कि कामकाज का दिन होने की वजह से ज्यादा लोग इमारत में थे. इनमें से ज्यादातर एमटीएनएल के कर्मचारी ही थे.

अधिकारी ने बताया कि आग तीसरी और चौथी मंजिल से शुरू हुई थी जिसके बाद लोग घबराई हुई स्थिति में इमारत से बाहर निकलने की कोशिश में लग गए थे. वहीं जो लोग ऊपरी मंजिल पर थे, वह खुद को बचाने के लिए छत पर पहुंच गए. इसके बाद छत पर फंसे सभी 84 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने बताया कि दमकल के 14 वाहनों, एक रोबोफायर, एक एम्बुलेंस, एक हवाई सीढ़ी समेत अन्य उपकरण आग को बुझाने और लोगों को बाहर निकालने के काम में लगाए गए.

अधिकारी ने बताया कि हवा तेज होने और धुएं की मोटी चादर होने से अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा. आग की वजह से निकट की इमारत भी प्रभावित हुई. हालांकि आग लगने के पीछे का वास्तविक पता अभी तक नहीं चला है. पिछले एक दशक में मुंबई में आग से जुड़ी 49,000 घटनाएं हो चुकी हैं और 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में 2018 में यह जानकारी दी थी.

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में LoC पर पाक ने फिर की नापाक हरकत, गोलीबारी में एक जवान शहीद

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget