एक्सप्लोरर

बुरे फंसे वैक्सीन ट्रायल में हिस्सा लेने वाले लोग! जानिए क्यों

15 अगस्त से वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करने की इजाज़त रहेगी. लेकिन इनमें वे शामिल नहीं हैं, जिन्होंने वैक्सीन ट्रायल में हिस्सा लेकर टीके की दोनों खुराक ली थीं.

मुंबई: 15 अगस्त से मुंबई की लोकल ट्रेन में उन लोगों को भी चलने की इजाजत मिलने जा रही है जिन्होंने वैक्सीन के दोनो डोज लगवाये हैं. ऐसे यात्री जो वैक्सीन का दोनो डोज़ लगवा चुके हैं और 14 दिन बीत चुके हैं, रेलवे उनका लोकल ट्रेन में चलने की लिये पास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है. इसकी वजह से मुंबई में वैक्सीन का दोनों डोज लगवाने के लिये वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ भी दिख रही है. ऐसे में एक बात चौंकाने वाली सामने आयी है कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वैक्सीन का दोनो डोज ले चुके हैं वो भी वैक्सिनेशन की प्रक्रिया शुरू होने के शुरुआती दिनों में ही, लेकिन रेलवे उनका पास नही बना रहा, इसलिये उनके सामने दिक्कत खड़ी हो गयी है. 

मुंबई के एक RTI कार्यकर्ता शकील शेख के मुताबिक, उन्होंने वैक्सीनेशन के उस ट्रायल अभियान में तब हिस्सा लिया था जब लोग वैक्सीन लगवाने से डर रह थे. उन्होंने कोविशील्ड के ट्रायल में हिस्सा लिया था. वो खुश भी थे कि सबसे पहले ही वैक्सीन की दोनो डोज ले चुके हैं. लेकिन उनकी खुशी उस वक्त कम हो गयी जब वैक्सीन की दोनो डोज लेने वाले लोगों को रेलवे का पास बनना शुरू हुआ. जब स्टेशन पर पास बनवाने गये तो स्टेशन पर बीएमसी की तरफ वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का वेरीफिकेशन करने वाली टीम ने बताया की उनका रेलवे पास नहीं बन सकता. इसके पीछे वजह यह है कि उनको दिए गए टीकों को कोविन ऐप (Cowin app) मे दर्ज ही नहीं किया गया. 

शकील के मुताबिक वो अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं कि जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लिया है उसके बावजूद उनका लोकल ट्रेन पास नहीं बन पा रहा है. वैक्सीन के ट्रायल के दौरान बहुत सारे लोगों ने हिम्मत जुटाई थी और ट्रायल में शामिल हुए थे. यानि बाकी लोगों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है.  

आरटीआई कार्यकर्ता शकील कहते हैं कि उन लोगों ने ट्रायल में हिस्सा समाज सेवा की भावना से लिया था. लेकिन यह फैसला मुसीबत का सबब बन जायेगा उन्हें नहीं पता था. शकील के मुताबिक मुंबई के केम्स अस्पताल ने ट्रायल वैक्सीनेशन के दौरान उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया था जिसे लेकर अब वो इससे संबंधित अधिकारियों के पास घूम रहे हैं. हालांकि, उन्हें दिलासा दिलाया गया है की जल्द से जल्द उनको दिये गये टीके का डाटा कोविन ऐप (cowin app) में दर्ज किया जायेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget