एक्सप्लोरर

मुंबई: जानें धारावी ने किस तरह बना दिये हैं मुंबई के हालात विस्फोटक?

धारावी जैसी झुग्गी बस्ती से कोरोना के मरीजों के मिलने से स्थिति बेहद विस्फोटक हो गई है.धारावी में बड़े पैमाने पर चमड़ा कारखाने हैं और उन कारखानों के मजदूर भी इन्हीं कच्चे घरों में रहते हैं जिनके संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है.

मुंबई: देश में कोरोना से प्रभावित लोगों के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है. ऐसे में धारावी जैसी झुग्गी बस्ती से कोरोना के मरीजों के मिलने से स्थिति बेहद विस्फोटक हो गई है. बीते हफ्ते भर में धारावी से तीन मामले सामने आये हैं.

 धारावी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हुआ और लगातार तीन दिनों तक जारी रहा. मंगलवार को धारावी इलाके में झुग्गी Slum Rehabilitation Authority (SRA) की ओर से बनाई गई इमारत में रहने वाले एक शख्स की रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया. ये शख्स इलाके में ही कपड़ों का कारोबार करता था. उसी शाम इस शख्स की मृत्यु भी हो गई.

अब तक ये पता नहीं चल सका है कि उसे कोरोना का संक्रमण कैसे हुआ. वो ना तो विदेश गया था और ना ही उसने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में शिरकत की थी. बीमार पडने से 2-3 दिनों पहले तक वो इलाके में घूम फिर रहा था. अब प्रशासन ने उसके साथ रहने वाले पांच और लोगों को भी क्वॉरंटाइन कर दिया है और जिस इमारत में वो रहता था उसे सील कर दिया गया है.

 दूसरा मामला अगले दिन बुधवार को आया. मुंबई महानगरपालिका में बतौर सफाई कर्मचारी काम करने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया. ये शख्स धारावी की ही झुग्गी में रहता था. उसे इलाज के लिये मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जहां वो रहता था वहां के निवासियों को क्वॉरंटाइन कर दिया गया है.

 धारावी से तीसरा और सबसे ज्यादा गंभीर मामला एक डॉक्टर का है. ये डॉक्टर धारावी के मेन रोड पर ही अपना क्लीनिक चलाता था. गुरूवार को उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया. चिंताजनक बात ये है कि ज्यादा बीमार पड़ने से पहले तक ये अपने यहां मरीजों का इलाज कर रहा था. जाहिर है जो मरीज इस डॉक्टर के पास इलाज के लिये आ रहे थे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कमजोर होगी. ऐसे में उनके भी कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बढ गया है. अब उन मरीजों को खोजा जा रहा है जिनका कि इलाज इस डॉक्टर ने किया था.

 धारावी का मामला डरावना इसलिये है क्योंकि ये इलाका एशिया की सबसे बडी झुग्गी बस्ती मानी जाती है. यहां आबादी का घनत्व बेहद ज्यादा है. दो वर्ग किलोमीटर के इलाके में सात लाख लोग रहते हैं. बस्ती में कई पतली संकरी गलियां हैं जिनमें मौजूद छोटी छोटी झोपडियों में पांच से 10 लोग रहते हैं. धारावी में बड़े पैमाने पर चमड़ा कारखाने हैं और उन कारखानों के मजदूर भी इन्हीं कच्चे घरों में रहते हैं जिनके संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें-

Locked Up With Sunny लेकर आई हैं सनी लियोनी, अब ऐसे करेंगी फैंस को एंटरटेन

Coronavirus: दक्षिण अफ्रीका टीम को राहत, भारत से लौटे सभी खिलाड़ियों के टेस्ट नेगेटिव रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget