एक्सप्लोरर

मुंबई: डॉक्टरों की निगरानी में हैं गोवा के सीएम पर्रिकर, हालत सामान्य

सूत्रों ने बताया, ‘‘पर्रिकर का स्वास्थ्य ठीक है. उन्होंने कल भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ क्रिकेट मैच भी देखा. फिलहाल उन्हें तरल भोजन दिया जा रहा है.’’

मुंबई: मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है और डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है. ये जानकारी उनके करीबी सूत्र ने दी. पणजी में उनके कार्यालय ने भी एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री राज्य विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होंगे जो 19 फरवरी से शुरू होने वाला है.

बयान में कहा गया, “अग्नाशय (पेनक्रियाज) में सूजन की परेशानी झेल रहे मुख्यमंत्री का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में किया जा रहा है और उन्हें किसी तरह की सर्जरी करवाने को नहीं कहा गया है. वह 19 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे.’’ पर्रिकर का इलाज बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ पी जगन्नाथ की देखरेख में चल रहा है.

सूत्रों ने बताया, ‘‘पर्रिकर का स्वास्थ्य ठीक है. उन्होंने कल भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ क्रिकेट मैच भी देखा. फिलहाल उन्हें तरल भोजन दिया जा रहा है.’’ सूत्रों ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में मुख्यमंत्री का चिकित्सकीय परीक्षण चल रहा है और उन्हें छुट्टी देने के संबंध में देर दिन में फैसला किया जाएगा.

शुरूआत में उन्हें गोवा चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया था, जहां से उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. 62 साल के पर्रिकर ने बुधवार की रात पेट में दर्द की शिकायत की थी और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जीएमसीएच गए थे. चेक-अप के बाद आगे चिकित्सकीय जांच के लिए वह विमान से मुंबई गए.

पर्रिकर अग्नाशय में सूजन से ग्रस्त हैं. अग्नाशय (पेनक्रियाज) पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह आहार को पचाने के लिए पाचक रस का निर्माण करता है. यह रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी

वीडियोज

Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget