एक्सप्लोरर

एक्सप्लोसिव के साथ 800 टन ड्रग्स मार्केट में उतारने की कोशिश कर रहा है दाऊद इब्राहिम? सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी

देश में लगातार बढ़ रही ड्रग्स तस्करी ने सुरक्षा एजेंसियों की रातों की नींद उड़ाई हुई है. हाल ही में नवी मुंबई (Navi Mumbai) के न्हावा शेवा पोर्ट पर फलों के डिब्बों में ड्रग्स बरामद की गई थी.

Mumbai Narcos Smuggling: देश में हर दिन कोई न कोई एजेंसी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ रही है बावजूद इसके ब्लैक मार्केट में ड्रग्स की खरीददारों में कोई कमी नहीं आई है और उसका कंजप्शन लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में DRI ने नवी मुंबई (Navi Mumbai) के न्हावा शेवा पोर्ट पर एक कंसाइनमेंट को रोका और उसकी जांच की तो पता चला की फलों के डब्बे में ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी. DRI ने वहां से करीब 502 करोड़ के ड्रग्स बरामद किए. 

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए 4856 करोड़ रुपए के ड्रग्स बरामद किया गया.  हालांकि ये ड्रग्स देश में ही बनता था. ड्रग्स मामलों की जांच कर रही एजेंसी के सूत्रों ने ABP न्यूज को बताया कि हेरोइन नाम का ड्रग्स मुंबई में आता है और उसको यहां पर पहुंचाने के लिए अलग अलग पोर्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है.  ये ड्रग्स ईरान, बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से भारत लाए जा रहे हैं.

ड्रग्स आ सकता है तो...
ड्रग्स सप्लायर के काम करने के पैटर्न को देखते हुए अब एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है ये सोच कर की अगर ये ड्रग्स पैडलर ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर ला सकते हैं तो देश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एक्सप्लोसिव भी ला सकते हैं.

सूत्रों ने बताया कि दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर 800 टन से भी ज्यादा की हेरोइन पाकिस्तान के पोर्ट से अंतरराष्ट्रीय पानी से गुजरते हुए (ताकि किसी देश की एजेंसी उन्हें ना पकड़े) ड्रग्स की खेप को अफ्रीकी देशों में पहुंचाती है. अफ्रीका से अपने नेटवर्क का इस्तेमाल उस ड्रग्स को अलग अलग देशों में पहुंचाया जाता है.

 किन नेटवर्क का इस्तेमाल हो रहा है?
एजेंसी के सूत्रों ने बताया की दाऊद के कई सारे गुर्गे एजेंसियों के रडार पर हैं ऐसे में अब ISI हाजी सलेम नाम के शख़्स का और उसके नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है. हाजी सलेम एक ऐसा मास्टरमाइंड है जिसके बारे में अभी तक विस्तार से जांच एजेंसियों के बारे में जानकारी नहीं है पर उसका फोटो एजेंसियों के पास है. 

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में NCB और इंडियन नेवी ने कोच्चि के पास समुंदर में करीब 1200 करोड़ रुपये की 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें से 4 आरोपी ईरान के नागरिक है. इस मामले में भी एजेंसियों के सामने हाजी सलेम का नाम आया है.

कितने करोड़ की पकड़ी गई है हेरोइन?
8 अक्टूबर को DRI ने न्हावा शेवा पोर्ट से 125 करोड़ रुपये की 25 किलो हेरोइन को पकड़ा तो वहीं सितंबर महीने में इसी पोर्ट से दिल्ली पुलिस ने 1700 करोड़ रुपये की 22 टन हेरोइन पकड़ी थी. ये ड्रग्स जिस कंटेनर में था वो कंटेनर उस पोर्ट पर तकरीबन एक साल से खड़ा था और जांच में पता चला की उसका लिंक भी अफगानिस्तान और ईरान से है.

ड्रग्स बेचने के लिए किन कोडवर्ड का होता था इस्तेमाल
तस्कर हाजी सलेम को पता है क कि कई सारे कंटेनर पोर्ट पर आते हैं ऐसे में उसका कंटेनर उसके लोग पहचान ले इसके लिये बाकायदा कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था. एजेंसियों को पता चला की जिन कंटेनर में ड्रग्स थे उनपर 999, 777, उड़ता घोड़ा या फिर किंग-21 लिखा हुआ पाया गया.

किन मामलों ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की चिंता

  • 7 अक्टूबर को पाकिस्तान की एक बोट जिसमें 6 लोग सवार थे उन्हें 350 करोड़ की 50 किलो हेरोइन के साथ गुजरात के पास गिरफ्तार किया गया.
  • 13 जुलाई को पंजाब पुलिस ने 365 करोड़ की 73 किलो हेरोइन न्हावा सेवा से जब्त किया था.
  • 15 जुलाई को नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने न्हावा शेवा पोर्ट से एक कंटेनर पकड़ा जिसमें 360 करोड़ रुपये की 72 किलो हेरोइन मिली थी.
  • 12 जुलाई को गुजरात पुलिस ने मुंद्रा पोर्ट के पास से करीबन 350 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया था.

Mulayam Singh Yadav Funeral Live: मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू, 'नेताजी अमर रहे' के नारों से गूंजा सैफई

Mulayam Singh Yadav: मुलायम के इस सख्त फैसले ने बनाया उन्हें बड़ा नेता! देखते ही देखते बन गए थे 19 फीसदी मुस्लिम वोटों के अकेले दावेदार

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget