एक्सप्लोरर

सावधान: वैलेंटाइन डे पर चूना लगाने की तैयारी में साइबर फ्रॉड, ऐसे बिछा रहे हैं ऐसा जाल

मुंबई साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने बताया कि हाल ही में ताज होटल से संबंधित एक लिंक सोशल मीडिया पर इन साइबर क्रिमिनल्स ने वायरल किया था, जिसके तहत वह लोगों को 7 दिनों का मुफ्त स्टे वैलेंटाइन डे के स्पेशल ऑफर के तहत दे रहे थे.

मुंबई: वेलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है. ऐसे में हर कोई अपने प्यार को कोई न कोई तोहफा देता है. साइबर क्रिमिनल्स कुछ इसी तरह के मौकों की तलाश करते हैं, जिसके बाद वह नए-नए ऑफर और तोहफों के नाम पर आपको इंटरनेट के ज़रिए लिंक भेजते हैं.

मुंबई साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने बताया कि साइबर क्रिमिनल आपको ऐसे लुभावने ऑफर देकर लिंक्स पर क्लिक कर ऑफर क्लेम करने को कहते हैं और जैसे ही आप उन लिंक्स को क्लिक करते हैं. जालसाज़ आपसे आपकी पर्सनल और बैंक संबंधित डिटेल मांगते हैं और अगर आपने उनके कहे इंस्ट्रक्शंस को फॉलो किया तो आपके बैंक का नियंत्रण उसे मिल जाता है और वह आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेता है.

करंदीकर ने बताया कि हाल ही में ताज होटल से संबंधित एक लिंक सोशल मीडिया पर इन साइबर क्रिमिनल्स ने वायरल किया था, जिसके तहत वह लोगों को 7 दिनों का मुफ्त स्टे वैलेंटाइन डे के स्पेशल ऑफर के तहत दे रहे थे. इस लिंक के वायरल होने के बाद ताज होटल ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यह साइबर क्रिमिनल्स का बिछाया जाल है, जिसका इस्तेमाल कर वह लोगों को ठगने की फिराक में हैं.

होटल ताज ने भी अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि उनके होटल की तरफ से इस तरह का कोई भी ऑफर वैलेंटाइन डे के अवसर पर नहीं दिया गया है. इसी जांच के दौरान मुंबई साइबर पुलिस को एक और इसी तरह के फर्जीवाड़े के बारे में पता चला जिसमें साइबर क्रिमिनल्स टाटा कंपनी के नाम से लोगों को मैसेज कर रहे हैं.

सीनियर सिटीजन रहें सावधान करंदीकर ने कहा कि इस तरह के क्रिमिनल्स खास तौर से सीनियर सिटीजन को निशाना बनाते हैं. उन्हें पता होता है कि कई सीनियर सिटिजंस टेक सेवी नहीं होते हैं और उनकी नजर उन सीनियर सिटिजंस के पेंशन वाले बैंक अकाउंट पर होती है. इस तरह के ऑफर का कई बार वे लोग शिकार बन जाते हैं.

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, कहा- राकेश टिकैत की आंखों में आंसू देख नहीं रह सका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget