एक्सप्लोरर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, अपने घर में फांसी लगाकर दी जान

मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में सुसाइड कर लिया है. सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी है.

मुंबई: बॉलीवुड से एक बेहद ही दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर में सुसाइड कर लिया है. सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी है. सुसाइड की वजह क्या है अभी इस बात की जानकारी नहीं है. सुशांत सिंह राजपूत ने एम एस धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था.

कमरे का दरवाजा तोड़ा तो फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले सुशांत

पुलिस ने बताया है कि सुशांत पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में चल रहे थे. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के घर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे. रात में वह अपने कमरे में सोने के लिए गए. लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले.

पटना ले जाया जाएगा सुशांत का शव- परिवार

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर मुंबई पुलिस ने फिलहाल किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है. फिलहाल उनका शव अस्पताल में है और अब उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत पर कोई टिप्पणी की जाएगी. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा है कि एक्टर का पार्थिव शरीर पटना ले जाया जाएगा. वहीं अंतिम संस्कार होगा.

सुशांत ने टीवी से शुरू किया था अपना केरियर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कई मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छिछोरे’ में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल की थी, ‘पवित्र रिश्ता’ की थी में अंकिता लोखंडे के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री वजह से दर्शकों के दिलों में उनके लिए खास जगह बन गई. सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से अपना करियर शुरू करके फिल्म तक का रुख किया और जिस तरह से टीवी जगत में उन्हें प्यार मिला, वैसे ही फिल्म जगत में भी उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा. आज सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन की वजह से सारा बॉलीवुड अभिनेता के इस कदम से शॉक में हैं.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान ने मुंबई के मालाड के मालवणी इलाके की एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. दिशा सालियान ने मालवणी के जनकल्याण नगर में जिस इमारत के फ्लैट से कूदकर खुदकुशी की, वो उनके मंगेतर रोहन राय का घर था, जो कि एक एक्टर और मॉडल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget