एक्सप्लोरर

मुंबई के बांद्रा में एक बार फिर जमा हुई हजारों मजदूरों की भीड़, प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई

मुंबई पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैले एक अफवाह की वजह से मजदूरों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस के मुताबिक, अफवाह फैलाई गई कि एक और ट्रेन शाम चार बजे रवाना होगी.

मुंबई: मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बार फिर अचानक हजारों मजदूरों की भीड़ जमा हो गई. यह भीड़ बांद्रा इलाके के बांद्रा टर्मिनस के नजदीक जमा हुई. मजदूरों को यह सूचना मिली कि बांद्रा टर्मिनस से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विशेष श्रमिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं और यह जानकारी सुनते ही हजारों मजदूरों की भीड़ बांद्रा टर्मिनस की ओर बढ़ती चली गई. बांद्रा टर्मिनस पहुंचते ही स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन मजदूरों को उचित पास दिया गया है और जिनका लिस्ट में नाम दर्ज है वही लोग यात्रा कर पाएंगे बाकी लोगों को पुलिस ने वापस लौटा दिया.

मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे से यह भीड़ जुटना शुरू हुई और 12 बजे के बीच हजारों की संख्या में मजदूर पूरे सड़क पर जमा हो गए. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सोशल डिस्टेंसिंग नाम की कोई चीज नजर नहीं आई और पुलिस को इस भीड़ को रोकने के लिए काफी मशक्कत और हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. इस मामले पर वेस्टर्न रेलवे ने बयान दिया कि बांद्रा टर्मिनस से बिहार के पूर्णिया के लिए एक विशेष श्रमिक ट्रेन चलाई जा रही थी और राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत यात्रियों को ही यात्रा करने की इजाजत दी गई थी. लेकिन बहुत सारे लोग जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था और ना ही पुलिस विभाग द्वारा उन्हें बुलाया गया था वह लोग भी बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के नजदीक ब्रिज पर और सड़क पर जमा हो गए. जिन यात्रियों का नाम पहले से रजिस्टर में दर्ज था उन यात्रियों को जांच पड़ताल कर ट्रेन में बिठाया गया और ट्रेन को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 12 बजे रवाना किया गया. जिसमें करीब 1700 मजदूर और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे.

मुंबई पुलिस ने कहा अफवाह की वजह से जमा हुई भीड़

जोन के डीसीपी मंजूनाथ शिंगे एबीपी न्यूज़ को बताया कि आज दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस से बिहार के लिए ट्रेन जाने वाली थी. इसके लिए प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन किया था और उन्हीं यात्रियों को सूचना दी गई थी. लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह फैलाया गया कि एक अतिरिक्त ट्रेन 4 बजे बिहार के लिए रवाना होगी. इसकी वजह से अफवाह फैल गई और यात्रियों की एक भीड़ रेलवे स्टेशन परिसर में जमा हो गई. जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनकी संख्या इस भीड़ में ज्यादा थी. पुलिस को मध्यस्थता कर लोगों को वापस उनके घर भेज दिया गया.

इसके पहले लॉकडाउन के पहले चरण के समापन के बाद जब दूसरे चरण का एलान किया गया था तब भी हजारों की संख्या में मजदूर, स्थानीय और कुछ उपद्रवी लोग बांद्रा स्टेशन पर जमा हो गए थे. तब आरोप लगाया था कि प्रशासन द्वारा खाने-पीने की चीजें भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं.

महाराष्ट्र: इस पुलिस अधिकारी को कोरोना ने नहीं पस्त हो चुके सिस्टम ने मारा है!  

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget