एक्सप्लोरर

नरेश अग्रवाल के पार्टी छोड़ने से कोई नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होगा: मुलायम सिंह यादव

पार्टी बदलते ही नरेश अग्रवाल ने कल समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन को लेकर विवाद बयान दे दिया था.

नई दिल्ली: राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने पर समाजवादी पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले नरेश अग्रवाल पर अब मुलायम सिंह यादव का बयान आया है. मुलायम सिहं यादव ने कहा कि नरेश अग्रवाल के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इससे तो समाजवादी पार्टी को फायदा ही होगा. कल ही नरेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया.

विवादित बयान पर नरेश अग्रवाल ने जताया खेद

पार्टी बदलते ही नरेश अग्रवाल ने कल समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन को लेकर विवाद बयान दे दिया था. बयान की चौतरफा आलोचना होने के बाद नरेश अग्रवाल ने कहा, ''अगर मेरी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं." हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपने पिछले बयान पर मांफी मांगेंगे, तो उन्होंने कहा, "खेद शब्द का मतलब आप समझते हैं?"

नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन के लिए नाचने वाली जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा था, "फिल्म में काम करने वाली से मेरी हैसियत कम कर दी गई, उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया, मैंने इसको भी बहुत उचित नहीं समझा."

नरेश अग्रवाल के इस बयान पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आपत्ति जताई थी. सुषमा ने अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा था, "श्री नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. उनका स्वागत है. लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है."

अखिलेश यादव की कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी से जाते ही अखिलेश यादव ने भी नरेश अग्रवाल से बेगाने जैसा सुलूक किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "श्रीमती जया बच्चन जी पर की गयी अभद्र टिप्पणी के लिए हम भाजपा के श्री नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते है. ये फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है. भाजपा अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके ख़िलाफ कदम उठाये. महिला आयोग को भी कार्रवाई करनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget