एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: दानिश अली को लेकर रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर क्या बोले मुख्तार अब्बास नकवी?

Ramesh Bidhuri Controversy: बीएसपी नेता दानिश अली पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की आलोचना कई पार्टियों की ओर से की जा रही है.

Mukhtar Abbas Naqvi On Ramesh Bidhuri: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी बीएसपी नेता दानिश अली पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चौतरफा घिर गए हैं. संसद में बीएसपी नेता पर उनकी टिप्पणी के खिलाफ न सिर्फ पार्टी के बाहर से आवाज उठ रही है, बल्कि बीजेपी के नेता भी उनके बयान की निंदा कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी बिधूड़ी को अच्छी बात करने की सलाह दी है.

नकवी ने शुक्रवार (22 सितंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिधूड़ी को कबीर का दोहा याद दिलाया. उन्होंने पोस्ट किया, "भाई रमेश बिधूड़ी, ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोए. औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए."

जेपी नड्डा ने जारी किया नोटिस
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रमेश बिधूड़ी को दानिश अली पर की गई उनकी टिपण्णी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया. नड्डा ने बिधूड़ी को 15 दिन में नोटिस का जवाब देना को कहा है. दूसरी ओर साउथ दिल्ली से बीजेपी सांसद के बयान पर विपक्ष भी हमलावर हो गया है. 

बीजेपी एक अथाह खाई है- असदुद्दीन ओवैसी
बिधूड़ी के बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने सोशल मीडिया माध्यम 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''इस वीडियो में चौंकाने वाला कुछ नहीं है. बीजेपी एक अथाह खाई है, इसलिए हर दिन एक नया निचला स्तर मिल जाता है. मुझे भरोसा है कि इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. संभावना है कि आगे इन्हें भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा.''

संजय सिंह ने पीएम मोदी से पूछा सवाल
आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और पूछा, "पीएम मोदी क्या आपके साथ संसद में आतंकवादी बैठते हैं? क्या आरएसएस में यही भाषा और संस्कार सिखाया जाता है. मैंने तो मणिपुर की हिंसा का मामला उठाया था, मुझे निलंबित कर दिया गया, अब इस गाली-गलौज करने वाले सांसद के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?"

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस ने भी मामले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी, क्या आपने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का ये बयान सुना? वह एक सांसद को ऐसी गालियां दे रहे हैं जो यहां लिखी नहीं जा सकतीं. पूरा विश्वास है आपने सुना ही होगा और अब आप इनका प्रमोशन जरूर करेंगे.

यह भी पढ़ें- Ramesh Bidhuri Remarks: 'नफरत के बाजार में...' BSP सांसद दानिश अली से मिलकर बोले राहुल गांधी, लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget