एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय व्यापार घोटाले का मास्टरमाइंड मुकेश गुप्ता गिरफ्तार, जानें सिंगापुर से कनेक्शन

हर बार नई बीमारी या विदेश यात्रा का बहाना बनाकर गुप्ता जांच से लंबे समय तक बचते रहे, लेकिन EOW की तकनीकी निगरानी और लगातार दबाव के चलते 22 अप्रैल 2025 को उन्हें हिरासत में लिया गया.

एक शांत चेहरा, विदेशी नागरिकता और तीन दशकों का कारोबारी अनुभव. जब परतें खुलीं तो सामने आया एक ऐसा जाल, जिसमें कागज के कुछ टुकड़ों से 10 करोड़ रुपये का अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग घोटाला रचा गया. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है.

मुकेश गुप्ता, जो सिंगापुर के नागरिक हैं और भारत के ओवरसीज सिटीजन भी, उन्होंने शातिराना तरीके से फर्जी बिल ऑफ लैडिंग (BL) और नकली शिपिंग दस्तावेज बनवाकर भारतीय बैंक को ठगा. शक की सुई तब घूमी जब दिल्ली की चौधरी टिम्बर इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (CTIPL) को न्यूजीलैंड से टिम्बर का एक भी लट्ठा नहीं मिला जबकि पूरा भुगतान हो चुका था.

कैसे हुआ घोटाला ?
यह घोटाला सिर्फ एक व्यापारिक धोखा नहीं था, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग व्यवस्था में सेंध लगाने का सुनियोजित प्रयास था. मार्च 2020 में गुप्ता ने इंडियन बैंक, सिंगापुर को फर्जी शिपिंग दस्तावेज सौंपे, जिन्हें बैंक ऑफ इंडिया की दिल्ली शाखा तक भेजा गया. दस्तावेजों के भरोसे पर बैंक ने लगभग 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए, लेकिन असलियत ये थी जहाज चला ही नहीं और माल था ही नहीं. शिप मालिक एशिया मरीटाइम पैसिफिक लिमिटेड, शिपिंग एजेंट अर्नव शिपिंग और बीमा कंपनी वेरो इंश्योरेंस, न्यूजीलैंड सभी ने पुष्टि की कि उनके नामों और मोहरों का फर्जी इस्तेमाल हुआ है.

शातिर खेल और कानूनी शिकंजा
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्ता जांच से लंबे समय तक बचते रहे. हर बार नई बीमारी या विदेश यात्रा का बहाना लेकिन EOW की तकनीकी निगरानी और लगातार दबाव के चलते 22 अप्रैल 2025 को उन्हें हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में गुप्ता ने गोलमोल जवाब दिए. कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सिंगापुर हाई कमीशन को औपचारिक सूचना दी जा चुकी है.

व्यवसायी से ठग बनने तक का सफर
मुकेश गुप्ता का जन्म बरेली उत्तर प्रदेश में हुआ. 1986 में गुजरात गए और टिम्बर व्यापार में कदम रखा. उनका नेटवर्क 20 देशों तक फैला था इंडोनेशिया से घाना और न्यूजीलैंड से मलेशिया तक, लेकिन इस सफलता के पीछे क्या छिपा था. अब पता चला है कंपनियों के नाम, दस्तावेज और व्यापार की साख सब फर्जीवाड़े के औजार बन चुके थे.

ये भी पढ़ें:

Pahalgam Terror Attack: 'आपकी दादी जिंदा होती तो नहीं होता पहलगाम हमला', राहुल गांधी से बोले शुभम द्विवेदी के पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget