एक्सप्लोरर

आम लोगों के लिए 13 फरवरी से खुलेगा मुगल गार्डन, करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग

पहले बुकिंग कराने वालों के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे को एक-एक घंटे के सात स्लॉट में बांटा गया है और अंतिम प्रवेश शाम चार बजे मिलेगा.

नई दिल्ली: मुगल गार्डन शनिवार से आम लोगों के लिए खुलेगा और पहले ही ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले आगंतुकों को ही मुगल गार्डन में प्रवेश दिया जाएगा. इसके साथ ही कोरोना वायरस की महामारी के बीच वार्षिक ‘उद्यानोत्सव’ की भी शुरुआत हो जाएगी.

राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव कीर्ति तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन के मशहूर उद्यान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 फरवरी को आम जनता के लिए खोलेंगे. इस दौरान लोगों को उद्यान में हजारों फूल एवं पौधे देखने को मिलेंगे, जिनमें गुलाब से लेकर कमल के फूल शामिल हैं. राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, 'मुगल गार्डन आम जनता के लिए 13 फरवरी 2021 से (रखरखाव के लिए सोमवार को छोड़कर) सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा.'

बयान में कहा गया है कि पहले बुकिंग कराने वालों के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे को एक-एक घंटे के सात स्लॉट खंड में बांटा गया है और अंतिम प्रवेश शाम चार बजे मिलेगा. एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं होगी और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना होगा.

अधिकतम 100 लोग

राष्ट्रपति भवन ने कहा, 'प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 100 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और आगंतुकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने आदि का अनुपालन करना होगा. प्रवेश द्वारा पर आगंतुकों के शरीर के तापमान की जांच होगी.'

बयान के मुताबिक उद्याग के हिस्सों में लोगों के जाने पर रोक नहीं होगी और वे आयताकार, लंबे और गोलाकार हिस्से में जा सकेंगे. इसके साथ ही वे आध्यात्मिक, जड़ी-बूटी एवं बोनजाइ गार्डन में भी जा सकेंगे. तिवारी ने कहा कि कोविड-19 की बीमारी के लिहाज से संवेदनशील लोगों को दूर रहने की सलाह दी जाती है.

संख्या सीमित करना मजबूरी

उन्होंने कहा, 'यह खूबसूरत स्थान है और आपको तरह-तरह के फूल देखने को मिलेंगे. पेड़-पौधे देखने लायक हैं. कोरोना वायरस के दौर में मेरा मानना है कि रंग-बिरंगे फूल लोगों को बड़ी उम्मीद देते हैं.' तिवारी ने कहा कि महामारी की वजह से लोगों की संख्या सीमित करना मजबूरी था. मुगल गार्डन में जाने के लिए लोगों को राष्ट्रपति संपदा के प्रवेश द्वार संख्या 35 से प्रवेश मिलेगा जो नॉर्थ एवेन्यू के करीब है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के सपनों पर पलीता लगा रहे हैं अधिकारी, उद्घाटन से पहले ही खंडहर हुए करोड़ों की लागत से बने मकान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget