एक्सप्लोरर

मुगल गार्डन का नाम बदलने पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने कहा-बच्चे का नाम पड़ोसी नहीं रखते...

Mughal Garden Name Change: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मुगल गार्डन का नाम बदलने की कड़ी निंदा की है.

Congress on Mughal Garden: राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल गया है. मोदी सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया है. अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस ने अब इस मामले पर मोदी सरकार पर हमला किया है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "बीजेपी सरकार की ये आदत है, शहरों का, सड़क का नाम बदलते हैं. अब गार्डन का भी बदल दिया."

मोदी सरकार पर हमला करते हुए राशिद अल्वी ने कहा, "अपना गार्डन बनाइए उसका नाम रखिए." नाम बदलने की प्रथा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "नई सरकार आएगी वो भी नाम बदलेगी, फिर कोई सरकार आएगी वो भी नाम बदलेगी. सरकार अपना काम करें, डेवलपमेंट करें."

मुगल गार्डन का नाम बदलने की निंदा

कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं इसकी निंदा करता हूं. बनाई हुई चीज का नाम बदलने का हक इनको नहीं है. अपने बच्चे का नाम पड़ोसी नहीं रखते. इसे विकास का नाम नहीं दिया जा सकता. अंग्रेजों के रखे हुए नाम को बदलना इतिहास नहीं है. नासमझ लोगों के हाथ में अब सरकार आ गई है."

मौलवी साजिद राशिद ने भी मुगल गार्डन का नाम बदलने का विरोध किया है. मौलवी साजिद राशिद ने मुगल गार्डन का नाम बदलना हिंदुओं को खुश करने वाला फैसला करार दिया. 

'हिंदुओं को खुश करने की कोशिश'

मौलवी साजिद राशिद ने कहा, "हिंदुओं को खुश करने के लिए मुगल गार्डन का नाम बदल दिया. मेरा मानना है कि अगर इस सरकार को नाम ही बदलना था तो ये झूठे वादे न करते, अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी को महात्मा गांधी बना दिया जाएगा, कोई एक समूह मोदी को ही राष्ट्रपति मानने लगेंगे. ये नाम बदलने से अंदर का ही युद्ध शुरू हो जाएगा." बता दें कि दिल्ली में स्थित कई मुगल शासकों के नाम पर बनी सड़कों का भी नाम बदला गया था. 

31 जनवरी से 26 मार्च तक खुलेगा गार्डन

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस साल 31 जनवरी से 26 मार्च तक जनता के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खुला रहेगा. इसके बाद  28 मार्च को सिर्फ किसानों के लिए और 29 मार्च को दिव्यांग जनों के लिए ये गार्डन खोला जाएगा. इसके बाद 30 मार्च को पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के परिवारों को गार्डन में एंट्री मिलेगी. इस दौरान विजिटर यहां पर मौजूद खूबसूरत फूलों का आनंद ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें-Mughal Garden: राष्ट्रपति भवन के खूबसूरत मुगल गार्डन का भी बदल गया नाम, अब इस नाम से जानेगी दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
Embed widget