एक्सप्लोरर

Mughal Emperor Aurangzeb: जब औरंगजेब के डर से थर-थर कांपने लगे अंग्रेज, खुद कबूल कर लिया इस्‍लाम

मुगलों से हारकर अंग्रेजों के दो दूत औरंगजेब के दरबार में गए. औरंगजेब ने उनके सामने शर्त रखी कि मुगलों से जंग के लिए उन्हें डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा और आगे से आज्ञाकारी रहने का वादा लिया.

मुगल बादशाह औरंगजेब की क्रूरता के बारे में कई इतिहासकारों ने अपनी किताबों मे लिखा है. इनमें यह भी बताया गया है कि औरंगजेब के डर से अंग्रेज भी थर-थर कांपते थे. इतना ही नहीं कुछ ने तो इस्लाम भी कबूल कर लिया था.

इस घटना के बारे में एलेक्जेंडर हेमिल्टन ने अपनी किताब में लिखा है. जब यह घटना हुई तो हेमिल्टन बम्बई में मौजूद थे. उस जमाने में पश्चिम में सूरत, बम्बई और पूर्व में मद्रास और कलकत्ता से लेकर 2 मील दूर गंगा पर स्थित बंदरगाह हुगली और कासिम बाजार तक ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यवसायिक केंद्र स्थापित थे.

इन इलाकों में अंग्रेजों के अलावा पुर्तगाली, डच और कई स्वतंत्र व्यापारी भी सक्रिय थे, उन्हें भी व्यापार के लिए अंग्रेजों जैसे अधिकार हासिल थे, जो लंदन में ईस्ट इंडिया कंपनी के अध्यक्ष जोजाया चाइल्ड को अच्छा नहीं लगा और वह बहुत गुस्से में आ गए. उनको मंजूर नहीं था कि कोई और उनके मुनाफे का हिस्सेदार बने. इसके बाद चाइल्ड ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह मुगल जहाजों का रास्ता काट दें और उनके जहाजों को लूट लें. इतना ही नहीं साल 1686 में चाइल्ड ने ब्रिटेन से ब्रिटिश सिपाहियों की पलटन भी भेज दी और निर्देश दिया की चटगांव पर कब्जा कर लें.

चाइल्ड की इस घोषणा के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के सिपाहियों ने मुगलों के कुछ जहाज लूट लिए. इसके जवाब में मुगलों के एक काले मंत्री अलबहर सीदी याकूत ने एक ताकतवर समुद्री जहाज से बम्बई तट की घेराबंदी कर ली. हेमिल्टन ने इस घटना के बारे में लिखा, 'सीदी 20 हजार सिपाही लेकर पहुंच गया और आधी रात को तोप से गोले दागकर सलामी दी, जिसके बाद अंग्रेजों ने भागकर किले में पनाह ले ली.'

हेमिल्टन ने बताया कि सीदी याकूत ने किले के बाहर ईस्ट इंडिया कंपनी के इलाके लूट लिए और मुगलों के झंडे गाड़ दिए. जो सिपाही लड़ने के लिए गए उनके गले काट दिए गए और बाकियों को गले में जंजीरें पहनाकर बम्बई की गलियों से गुजारा गया.

14 महीने तक सीदी याकूत ने किले की घेराबंदी करे रखी. जब खाने पीने का सामान खत्म होने लगा और बीमारियां बढ़ने लगीं तो कंपनी के कुछ कर्मचारी चुपके से भाग निकले और याकूत से जाकर मिले. हेमिल्टन के अनुसार इनमें से कुछ धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम बन गए.

आखिरकार अंग्रेजों की हिम्मत जवाब दे गई और उन्होंने अपने दो दूत औरंगजेब के दरबार में भेजे ताकि मुगल बादशाह हार की शर्तें तय कर सके. दोनों ने गिड़गिड़ाकर कंपनी के अपराध को स्वीकार किया और माफी मांगी. औरंगजेब ने इस शर्त पर उनकी माफी कबूल की कि अंग्रेज मुगलों से जंग लड़ने का डेढ़ लाख रुपये हर्जाना देंगे, आगे से आज्ञाकारी होने का वादा करेंगे, जोजाया चाइल्ड भारत छोड़ दे और दोबारा कभी यहां न आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget