एक्सप्लोरर

खरगे ने लौटाई ट्रस्ट की सरकारी जमीनी, BJP बोली- मोहब्बत की दुकान भू माफिया प्रॉपर्टी डीलर की निकली

Muda Scam Case: कथित मुडा स्कैम केस में कर्नाटक सरकार की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. इसी बीच बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा है.

Muda Scam Case: कथित मुडा स्कैम केस से कर्नाटक की सियासत पर घमासान मचा हुआ है. इस मामले की वजह से वजह से राज्य के सीएम सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार ने कर्नाटक सरकार को पांच एकड़ जमीन लौटने का निर्णय किया है. सरकार को वापस की जा रही यह वह जमीन है जो कि खरगे परिवार के सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को दी गई थी. 

उनके इस फैसले के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अदालत की कार्रवाई की जलालत से बचने के लिए जमीन वापस की है. 

सुधांशु त्रिवेदी ने साधा निशाना 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे के फैसले से साफ होता है कि उन्होंने सत्ता का इस्तेमाल करके भूमि हड़पने का षडयंत्र किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी जमीन वापस कर चुके है. इससे पहले डीके शिवकुमार, अशोक गहलोत, कमल नाथ का नाम भी आ चुका है." 

उन्होंने आगे कहा, "नेशनल हेराल्ड केस सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आया था. ये कांग्रेस के नेताओं का नैतिक पतन है. वो भूदान से लेकर भू हड़प तक आ गए हैं. यदि यही आरोप हमारी पार्टी के किसी नेता पर लग गया होता तो ये लोग क्या करते, लेकिन आज ये सब चुप हैं.

'जलालत से बचने के लिए वापस की गई जमीन'

उन्होंने आगे कहा, "नेशनल हेराल्ड केस में साफ है कि जिसकी 3 हजार करोड़ की संपत्ति है, वो 90 करोड़ में बिक जाए. जो प्रवृत्ति राहुल और सोनिया में थी, वहीं मल्लिकार्जुन खरगे में दिख रही है. यही प्रवृत्ति सिद्धारमैया और डीके शिव कुमार में दिख रही है. मल्लिकार्जुन खरगे ने अदालत की कार्रवाई की जलालत से बचने के लिए जमीन वापस की है.

राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी से पूछना कि मोहब्बत की दुकान तो भू माफिया प्रॉपर्टी डीलर की दुकान लग रही है. जिन लोगों ने जमीन वापस कर दी है, क्या उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए?"

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने उठाए सवाल

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के MUDA घोटाले की जांच के बीच आवंटित जमीन लौटाने की पेशकश पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "इससे साफ जाहिर होता है कि जो ज़मीन आवंटित की गई है, इसमें कोई धांधली जरूर थी और अब उस धांधली के सामने आने पहले मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे ज़मीन वापस कर रहे हैं. यह बड़ा सवाल खड़ा करता है और मामले की जांच होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget