एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: आज से 15 दिन अपनी बटालियन के साथ रहेंगे धोनी, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में लेंगे हिस्सा

धोनी ने साल 2015 में सेना की 106 टीए (पैरा) बटालियन ज्वाइन की थी. उन्होनें आगरा में पैरा सेंटर में पांच पैरा-जंप लगाई थीं, जिसके बाद उन्हें सेना का पैरा-बैज भी दिया गया था. वे अपनी यूनिफार्म में इस पैरा बैज को लगाते हैं.

श्रीनगर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज से जम्मू कश्मीर में अपनी बटालियन के साथ 15 दिनों तक आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हिस्सा लेंगे.एम एस धोनी को भारतीय सेना की राष्ट्रीय राईफल्स (आरआर) में तैनात किया गया है. सेना मुख्यालय के मुताबिक, धोनी की तैनाती आज यानी 31 जुलाई से 15 अगस्त तक आरआर की विक्टर-फोर्स में होगी.

भारतीय सेना की टेरोटेरियल-आर्मी (टीए) की 106 पैरा बटालियन का हिस्सा हैं धोनी

बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय सेना की टेरोटेरियल-आर्मी (टीए) की 106 पैरा बटालियन का हिस्सा हैं और लेफ्टिनेंट कर्नल (होनेरेरी-HONARARY) की रैंक पर हैं. इन दिनों 106 टीए (पैरा) बटालियन की तैनाती कश्मीर घाटी में है. धोनी ने कुछ दिनों पहले अपनी यूनिट के साथ काम करने की इच्छा जताई थी. सेना की विक्टर फोर्स का मुख्यालय श्रीनगर के करीब अवंतिपुरा में है. सेना की राष्ट्रीय राईफल् (आरआर) कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ बनाई गई फोर्स है.

सैनिकों के साथ कश्मीर घाटी में गश्त करेंगे धोनी

सेना मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, अपनी तैनाती के दौरान धोनी पैट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट-ड्यूटी करेंगे. यानि वे सैनिकों के साथ कश्मीर घाटी में गश्त करेंगे और मिलिट्री कैंप में गार्ड और पोस्ट पर भी अपनी सेवाएं देंगे. अपनी इस पोस्टिंग के दौरान धोनी सैनिकों के साथ बैरेक में रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, धोनी ने खुद सैनिकों के बैरेक में रहने और उनके साथ ही खाना खाने की गुजारिश की थी.

धोनी ने साल 2015 में ज्वाइन की थी सेना की 106 टीए (पैरा) बटालियन 

हालांकि वे एक अफसर हैं और उन्हें ऑफिर्सस मैस में रखा जा सकता था, लेकिन उन्होनें खुद सैनिकों के साथ रहने का आग्रह किया था. इसलिए वे बैरेक में रहेंगे और उनके साथ ही लंगर में खाना खाएंगे (सैनिक जहां खाना खाते हैं उसे लंगर कहा जाता है). धोनी ने साल 2015 में सेना की 106 टीए (पैरा) बटालियन ज्वाइन की थी. उन्होनें आगरा में पैरा सेंटर में पांच पैरा-जंप लगाई थीं, जिसके बाद उन्हें सेना का पैरा-बैज भी दिया गया था. वे अपनी यूनिफार्म में इस पैरा बैज को लगाते हैं (जैसाकि हर पैरा-सैनिक लगाता है).

गौरतलब है कि सेना की टीए यूनिट में अलग-अलग क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स अपनी अस्थायी तौर ये अपनी सेवाएं देने के लिए आते हैं और कुछ समय सेना में कार्यकाल पूरा करने के बाद वापस अपने क्षेत्र में वापस लौट जाते हैं. जरूरत पड़ने पर सेना भी उन्हें बुला लेती है (युद्ध के समय में). हाल ही में वर्ल्ड कप के दौरान अपने कीपिंग गलब्स पर भारतीय सेना के पैरा-स्पेशल फोर्स (पैरा-एसएफ) के बलिदान बैज को लगाने पर धोनी चर्चा का विषय बन गए थे.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: 36 घंटे बाद बरामद हुआ कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव, सोमवार से लापता थे

J&K: पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

2014 से मुस्लिम अस्मिता पर हो रहे हमलों का हिस्सा है तीन तलाक विधेयक- ओवैसी

उन्नाव मामला: सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी, विपक्ष ने सरकार को घेरा, पीड़िता की स्थिति अभी भी गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget