एक्सप्लोरर

MPBSE रिजल्ट : छोटे शहरों ने मारी बाजी तो सरकारी स्कूल रहे अव्वल, CM शिवराज ने बरसाए फूल

भोपाल : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं व 12वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए. इस सिलसिले में मुख्यमंत्री आवास पर एक समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार की सुबह प्रदेशभर से मेधावी छात्र पहुंचे

हायर सेकेंडरी की मेधा सूची में छोटे शहरों के बच्चों ने बड़ी बाजी मारी है. मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार की सुबह प्रदेशभर से मेधावी छात्र पहुंचे. इन छात्रों पर मुख्यमंत्री शिवराज ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने विभिन्न संकायों की मेधा सूची में आए छात्रों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया.

मेधा सूची जारी की गई है, इसमें सीधी की अनुष्का जौहरी अव्वल रहीं

हायर सेकेंडरी की जो मेधा सूची जारी की गई है, इसमें सीधी की अनुष्का जौहरी अव्वल रहीं. इस सूची में कुल 10 छात्रों के नाम हैं, जो सभी छोटे शहरों छतरपुर, सिंगरौली, दमोह, राजगढ़, शहडोल आदि स्थानों से हैं. विज्ञान (गणित) की मेधा सूची में टीकमगढ़ से संयम जैन ने बाजी मारी है.

यह भी पढ़ें : MPBSE MP Board Results 2017: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट् आज, यहां देखें

छोटे शहरों और 17 बड़े शहरों के बच्चों ने इस सूची में स्थान पाया है

इसमें कुल 51 छात्र हैं, क्योंकि 10 की मेधा सूची में कई स्थान पर एक से ज्यादा छात्रों के समान नंबर आए हैं. 51 छात्रों में 41 छोटे शहरों से हैं. मंडल की मेधा सूची के वाणिज्य संकाय में इंदौर की वंशिका आंगीवाल ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं. वहीं छह छोटे शहरों और 17 बड़े शहरों के बच्चों ने इस सूची में स्थान पाया है.

कृषि समूह की मेधा सूची में टीकमगढ़ के नितिन खरे टॉपर रहे

कृषि समूह की मेधा सूची में टीकमगढ़ के नितिन खरे टॉपर रहे, वहीं 11 की मेधा सूची में सभी छात्र छोटे शहरों के हैं. ललित कला और गृह विज्ञान में सीधी जिले की शांति गुप्ता अव्वल रहीं. इस सूची में तीनों स्थानों पर छोटे शहरों के छात्रों के नाम हैं. विज्ञान (जीव) समूह में होशंगाबाद की राखी साहू ने बाजी मारी.

मेधी सूची में कुल 20 नाम हैं, जिसमें 10 छात्र छोटे शहरों से हैं

इस मेधी सूची में कुल 20 नाम हैं, जिसमें 10 छात्र छोटे शहरों से हैं. राज्य में यह पहला मौका है, जब हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं. मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार भी बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले बाजी मारी है, छोटे शहरों के छात्र बड़ी संख्या में मेधा सूची में आए हैं.

सरकारी विद्यालयों के नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे

सरकारी विद्यालयों के नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे. इस समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय शाह, राज्य मंत्री दीपक जोशी, मंडल के चेयरमैन एस. आर. मोहंती आदि उपस्थित हुए. इस वर्ष 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 18 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सात लाख 12 हजार और 12वीं की परीक्षा में 11 लाख 56 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Nandigram Bypoll Result Live: बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP-TMC में कड़ा मुकाबला! आज आएगा रिजल्ट, लाइव अपडेट्स
LIVE: बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP-TMC में कड़ा मुकाबला! आज आएगा रिजल्ट, लाइव अपडेट्स
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget