एक्सप्लोरर

निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, बोले- पीएम मोदी नेता नहीं रहे तो BJP 150 सीटें नहीं जीत सकती

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे का कारण प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों का विश्वास है. पीएम मोदी पर लोगों का भरोसा इतना मजबूत है, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिला है.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार (18 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. दुबे ने भाजपा की चुनावी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ही छवि है, जिसके कारण आज भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार केंद्रीय सत्ता में है.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जो वर्ग भाजपा का समर्थन नहीं करता था, वह आज सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के कारण भाजपा को अपना समर्थन दे रहा है.

पीएम मोदी पर लोगों का विश्वास ही भाजपा की जीत का मुख्य कारण- दुबे

भाजपा सांसद ने कहा, “नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं. अगर पीएम मोदी हमारे नेता न हो तो भारतीय जनता पार्टी चुनावों में 150 सीटें भी नहीं जीत सकती है. भाजपा की सफलता के पीछे का मुख्य कारण प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों का विश्वास है. पीएम मोदी पर लोगों का भरोसा इतना मजबूत है, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिला है.

उन्होंने कहा, “जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर आए, तो वो वोट बैंक जो भारतीय जनता पार्टी का नहीं था, विशेष कर गरीबों का, वह सिर्फ मोदी जी पर विश्वास के कारण ही भाजपा को मिला. कुछ लोगों को ये पसंद आए या न आए, लेकिन वास्तव में सच्चाई यही है.”

2029 का चुना भी पीएम मोदी के नेतृत्व में ही होगा- दुबे

भाजपा सांसद ने कहा, “भाजपा को 2029 के चुनाव (लोकसभा चुनाव) के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की जरूरत है. 2029 का चुनाव भी भाजपा की मजबूरी है कि मोदीजी के नेतृत्व में लड़ना पड़ेगा. बीजेपी को मोदीजी की जरूरत है.” उन्होंने कहा, “पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर मैं दावे के साथ कहता हूं कि हमें मोदीजी के नेतृत्व की जरूरत है.”

RSS प्रमुख के 75 साल की उम्र वाले बयान पर क्या बोले निशिकांत?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल की उम्र में पद छोड़ने के बयान को लेकर कहा कि यह बात प्रधानमंत्री मोदी पर लागू नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “अगर 2047 को विकसित भारत बनाना है, तो जब तक प्रधानमंत्री मोदी का शरीर उनका साथ देता है, उन्हें नेतृत्व करना चाहिए.” उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई पहली बार नहीं होगा, इससे पहले मोरारजी भाई देसाई भी 82 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने हैं.

यह भी पढे़ंः अमेरिका में 70 परसेंट तक घट सकती है भारतीय छात्रों की संख्या, जानें कौन बन रहा रोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget