एक्सप्लोरर

घिनौनी करतूत: MP में बिल नहीं भरने पर अस्पताल ने बुजुर्ग को बेड से बांधा, शिवराज बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार इस घटना पर सख़्त कदम उठाये.

नई दिल्ली: कोरोना के इस संकट काल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लोगों की सेवा के लिए दिन रात जुटे हुए हैं. देशभर में स्वास्थ्य से जुड़े लाखों लोग जी जान से काम कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान कुछ जगहों से चौंकाने वाली खबरें सामने आती रही हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है, जहां शाजापुर के एक अस्पताल में मरीज को बेड से बांध दिया गया.

दरअसल, मध्य प्रदेश के शाजापुर में बुजुर्ग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे. लेकिन अस्पताल का बिल नहीं चुका पाने पर उन्हें बेड से बांध दिया गया. बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल के कर्मचारियों ने बेड से बांधा. यह खबर सामने आते ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

सीएम शिवराज ने ट्विटर पर लिखा, शाजापुर के एक अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक के साथ क्रूरतम व्यवहार का मामला संज्ञान में आया है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी.

बता दें कि पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बुजुर्ग व्यक्ति को बंधक बना लिया गया था और घटना से तीन से चार दिन पहले उसे उचित भोजन नहीं दिया जा रहा था. जबकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ''प्रदेश के शाजापुर में एक अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ऐसा अमानवीय, बर्बर व्यवहार. बेटी का आरोप अस्पताल का बिल नहीं चुकाने पर पिता के हाथ-पैर रस्सियों से बांध बंधक बनाया.''

कमलनाथ ने आगे लिखा, ''इस कोरोना महामारी में प्रदेश के कई निजी अस्पतालों में अमानवीय व्यवहार, लूट-खसोट व उनकी मनमानी जारी है. जनता की कोई सुनने वाला नहीं है. सरकार इस घटना पर सख़्त कदम उठाये, दोषियों पर कार्यवाही हो.''

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 9971 मामले सामने आए, अबतक करीब 7 हजार लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget