एक्सप्लोरर

MP: हेलमेट नहीं पहनने वालों का चालान नहीं काट रही पुलिस, लेकिन करा रही है ये काम

साल 2017 में जारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, भारत में सड़क दुर्घटना में हर घंटे बिना हेलमेट लगाए औसतन 4 बाइक सवारों की मौत होती है.

भोपाल: न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालकों से भारी-भरकम जुर्माना वसूला जा रहा, लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिलचस्प खबर सामने आई है. यहां भोपाल ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट चला रहे लोगों का चालान नहीं काट रही बल्कि उनसे ऐसा काम करा रही है, जिसकी अब पूरे देश में चर्चा हो रही है.

दरअसल भोपाल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को चालान नहीं काट रही. पुलिस बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे लोगों को रोककर उनसे 'क्यों नहीं पहना हेलमेट' विषय पर निबंध लिखवा रही है. पुलिस ने कल ऐसे करीब 150 लोगों को रोका और उनसे निबंध लिखवाया.

बता दें कि भोपाल ट्रैफिक पुलिस 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है, जिसमें अनोखे ढंग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले को 100 शब्दों में निबंध लिख कर बताना पड़ता है कि उन्होंने हेलमेट क्यों नहीं लगाया इसके बाद उन्हें बिना चालान काटे जाने दिया जा रहा है.

साल 2017 में जारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, भारत में सड़क दुर्घटना में हर घंटे बिना हेलमेट लगाए औसतन 4 बाइक सवारों की मौत होती है.

(एबीपी न्यूज़ अपने पाठकों और दर्शकों से अपील करता है कि वह सड़क नियमों का पालन करें. इससे आप और सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रहेंगे और किसी हादसे का शिकार नहीं होंगे.)

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget