एक्सप्लोरर

MP के सहकारिता मंत्री कोरोना की चपेट में, कैबिनेट की बैठक में भी हुए थे शामिल, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वो हाल ही में भिंड में भारी भीड़ से स्वागत कराके लौटे थे जिसकी वजह से कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका है.

भोपालः मध्य प्रदेश में पहली बार मंत्री बने राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को भीड़ के बीच अपना स्वागत कराना और कोरोना संक्रमण के बीच उनके समर्थकों का सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाना भारी पड़ गया है. उन्हें कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है और उपचार के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. हालांकि अभी तक औपचारिक तौर पर किसी ने इसकी पुष्टि नही की है.

बताया गया कि अरविंद भदौरिया को भोपाल पहुंचने पर कुछ दिक्कत महसूस हुई तो उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराके उपचार शुरू किया गया और उनके परिजनों का भी सैंपल लिया गया. संतोष की बात ये है कि इनमें से कोई संक्रमित नही पाया गया. सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई.

भिंड में कराया था भीड़ के बीच स्वागत अरविंद भदौरिया पहली बार मंत्री बने हैं. अपने विधानसभा क्षेत्र से भी वो पहले राजपूत विधायक हैं जिन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. लिहाजा उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह था. यही वजह रही कि विगत सप्ताह जब वे पहली बार भिंड पहुंचे तो जगह -जगह भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया. यही हाल मंच का भी रहा. इस दौरान समर्थको ने तो सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई ही स्वयं मंत्री महोदय भी जोश और स्वागत देख कोरोना को भूल गए. उन्होंने न मास्क लगाया और न ही अपने को भीड़ से दूर किया. इसका नतीजा ये रहा कि वो कोरोना संक्रमित हो गए.

कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी और इसमें सभी मंत्री शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि इसमें अरविंद भदौरिया भी शामिल थे. अगर ऐसा है तो बैठक में मौजूद सभी सदस्यों और अधिकारियों की चिंताएं बढ़ना स्वाभाविक है. इनके भी टेस्ट कराये जा सकते है.

भिंड प्रशासन चिंतित इस खबर के मिलने के बाद भिंड जिला प्रशासन चिंतित है क्योंकि इनकी तो कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग भी कठिन है क्योंकि इनके साथ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे. अधिकारी भी संपर्क में आये थे.

राज्यपाल की अंत्येष्टि में भी गए थे अरविंद भदौरिया बीते दिनों मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा ,संगठन मंत्री सुहास भगत आदि के साथ विमान से भोपाल से लखनऊ भी गए थे.

ये नेता हो चुके है संक्रमित मध्य प्रदेश में अरविंद भदौरिया के पहले कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. जिनमें धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं और कुछ का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics Updates: स्पीकर को SC से न राहत, न झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं, और अमल भी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget