एक्सप्लोरर

दिल्ली: ट्रैफिक चालान का जुर्माना बढ़ने के चलते बढ़ गया पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल

ट्रैफिक चालान का जुर्माना बढ़ने के बाद से लोग दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं. दिल्ली मेट्रो और डीटीसी से मिले आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं.

नई दिल्ली: सड़क पर कानूनों की अनदेखी करने और नियमों के उल्लंघन के मामले में को लोगों को पहले से कई गुना ज्यादा चालान देना पड़ रहा है. चालान की राशि कुछ हजार से लेकर लाख तक पहुंच रही है. दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा चालान करीबन 2 लाख रुपये तक का हो चुका है.

इस सब के बीच एक आंकड़ा सामने आया है जिससे पता चल रहा है कि जब से ट्रैफिक चालान का जुर्माना कई गुना बढ़ा है उसके बाद से दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अब अपने वाहनों का इस्तेमाल सीमित कर दिया है. इसकी तस्दीक दिल्ली मेट्रो और डीटीसी में सफर करने वाले लोगों के आंकड़े करते हैं.

दिल्ली मेट्रो के सूत्रों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 10 सितंबर के बीच मेट्रो में कुल 3 करोड़ 41 लाख 90,000 हजार यात्रियों ने सफर किया. जबकि पिछले महीने यानी अगस्त के शुरुआती 10 दिनों के दौरान 3 करोड़ 31 लाख यात्रियों ने सफर किया था.

इसी तरह से डीटीसी की बसों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या के बारे में भी जो जानकारी निकल के सामने आई है उस से पता चल रहा है कि पिछले महीने के शुरुआती 10 दिनों की तुलना में इस महीने के शुरुआती 10 दिनों में करीबन 11 लाख अधिक लोगों ने दिल्ली परिवहन निगम की बसों में यात्रा की है.

यूपी में फिलहाल लागू नहीं होगा नया मोटर व्हीकल एक्ट, मंत्री बोले- जुर्माने की पुरानी दरें ही लागू होंगी

इस तरह से अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उससे पता चलता है कि डीटीसी बसों और दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों की संख्या में शुरुआती 10 दिनों में ही करीबन 4.80 फ़ीसदी और 3.30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget