एक्सप्लोरर

Morbi Bridge Collapse: जेल में बंद मोरबी हादसे के आरोपी ओरेवा ग्रुप के MD ने दी जमानत अर्जी, HC के आदेश को बनाया आधार

Morbi Bridge Tragedy: मोरबी पुल हादसे के मुख्य आरोपी जयसुख पटेल ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है. उसे एक महीने पहले ही सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार किया गया था.

Morbi Bridge Case: मोरबी पुल त्रासदी के मुख्य आरोपी जयसुख पटेल ने घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के आधार पर जमानत के लिए आवेदन किया है. जयसुख पटेल अजंता ओरेवा ग्रुप का प्रमोटर है, जो लगभग एक सदी पुराने सस्पेंशन ब्रिज के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार कंपनी है. ये ब्रिज पिछले साल 30 अक्टूबर को गुजरात की मच्छु नदी में गिर गया था. इस घटना में 135 लोगों की जान गई थी.

अब, जयसुख पटेल ने अपनी जमानत के लिए मोरबी अदालत का रुख किया है और मामले को 4 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. जयसुख पटेल ने इस आधार पर जमानत के लिए आवेदन किया है कि गुजरात हाई कोर्ट ने घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने का आदेश दिया है, लेकिन बैंक ने अभी तक राशि जारी नहीं की है. वकीलों के अनुसार, जयसुख पटेल बैंक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए जमानत मांग रहा है.

जयसुख पटेल मुख्य आरोपी क्यों हैं?

पुल के रखरखाव और मरम्मत कार्य का कॉन्ट्रैक्ट मोरबी नागरिक निकाय और जयसुख पटेल की कंपनी के बीच हुआ था. समूह ने पुल के संचालन और रखरखाव के लिए 15 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं. मार्च 2022 में मोरबी नगर निगम और अजंता ओरेवा कंपनी के बीच कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए गए थे और ये 2037 तक वैध था.

SIT को जांच में क्या मिला?

मोरबी त्रासदी की जांच के लिए सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया था. एसआईटी ने जांच में पाया कि ब्रिटिश युग के पुल की मरम्मत, रखरखाव और संचालन में ओरेवा समूह की ओर से लापरवाही बरती गई थी. इसमें कई खामियां मिली थी. बता दें कि जयसुख पटेल को एक महीने पहले मोरबी सत्र अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें- BBC Documentary Row: ‘अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर क्या आप सुप्रीम कोर्ट को…’, BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद पर बोले उपराष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget