एक्सप्लोरर

abp के 'पब्लिक इंटरेस्ट' में मोनू मानेसर ने नूंह हिंसा पर कहा- पहले विधायक की गिरफ्तारी हो, मुझे मोहरा बनाया गया

Gurugram Violence: हरियाणा के नूंह जिले में वीएचपी की धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी जो गुरुग्राम तक पहुंच गई. मोनू मानेसर पर हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया जा रहा है.

Monu Manesar Exclusive On Nuh Violence: हरियाणा हिंसा को लेकर एक नाम पिछले 4 दिन से चर्चा में है. ये नाम है मोनू मानेसर का. इल्जाम है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट उसके एक वीडियो ने मेवात में आग लगा दी. हिंसा नूंह से शुरू हुई और इसने पलवल के साथ-साथ साइबर सिटी गुरुग्राम को भी अपनी चपेट में ले लिया. दो राज्यों राजस्थान और हरियाणा की पुलिस को मोनू मानेसर की तलाश में है. इस बीच मोनू ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है.

देश की जनता की आवाज और लोगों के अपने शो पब्लिक इंटरेस्ट में बुधवार (2 अगस्त) को मोनू मानेसर ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है. मोनू मानेसर ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हिंसा को लेकर विधायक मामन खान से सवाल पूछा जाना चाहिए. ये उनकी सोची समझी साजिश थी. मैं उस यात्रा में नहीं गया था. हमारे कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हत्या की गई. मंदिर जाना कोई गुनाह नहीं है. 

मोनू मानेसर ने कही सरेंडर करने की बात

मोनू मानेसर ने कहा कि मेरी पोस्ट से कुछ नहीं हुआ. हमने शुरूआत नहीं की, उनकी तरफ से की गई है. मामन खान के समर्थकों ने तोड़फोड़ की. इसके लिए विधायक मामन खान जिम्मेदार है. इसके अलावा वहां के कुछ युवा यूट्यूबर भी हैं जो कई दिनों से लोगों को भड़का रहे थे. पहले विधायक को गिरफ्तार करें. जब विधायक सरेंडर कर देगा तो मैं भी सरेंडर कर दूंगा. मुझे मोहरा बनाया गया है, असली गुनहगार विधायक है. 

लोगों से की शांति की अपील

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं लोगों से कहूंगा कि आप शांति बनाए रखें. मानेसर ने कहा कि मेवात में गौ हत्या बंद होनी चाहिए, हम लोग हिंसा नहीं करते. जब हमें फोन आता है कि कहीं कोई गौ तस्करी हो रही है तो हम वहां पहुंच जाते हैं और पुलिस की मदद करते हैं. गौ हत्या बंद हो जाएगी तो हम भी घर बैठ जाएंगे. जो भी हिंसा हुई है उसके लिए मुझे अफसोस है, लेकिन मेरी पोस्ट की वजह से ये नहीं हुआ. मोनू मानेसर ने बिट्टू बजरंगी को लेकर कहा कि वे फरीदाबाद के रहने वाले हैं, इतना ही जानता हूं.

जुनैद-नासिर हत्याकांड पर क्या कहा?

जुनैद-नासिर हत्याकांड पर मोनू मानेसर ने कहा कि जब ये हत्याकांड हुआ तब मैं गुरुग्राम में था. मैं इस मर्डर में शामिल नहीं हूं. बस मेरा नाम लिया जा रहा है जबकि मैंने कुछ नहीं किया. इस मामले में और भी आरोपी थे, लेकिन सारा आरोप मेरे ऊपर लगा दिया है. कहीं कुछ भी होता है तो मेरा नाम लेते हैं. अगर मेरे खिलाफ एक भी सबूत मिल जाता है तो मैं सरेंडर कर दूंगा. मेरे ऊपर झूठे केस दर्ज किए जाते हैं. मुझे पुलिस जहां बुलाएगी, मैं वहां चला जाऊंगा. 

ये भी पढ़ें- 

Who Is Monu Manesar: कौन है मोनू मानेसर...जिसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान की मदद को तैयार हैं मनोहर लाल खट्टर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget