एक्सप्लोरर

Monsoon Update: आज यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून

30 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. अब तक मानसून के मौसम में 28 फीसदी अधिक बारिश हुई है.

नई दिल्ली: भारत में इस वक्त पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कुछ हिस्‍सों में मानसून एक्टिव है जहां झमाझम बारिश हो रही है. आज उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.

दिल्ली में जुलाई में होगी मानसून की बरसात
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और राजस्थान को मानसून की बारिश के लिए जुलाई तक इंतजार करना होगा. दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुजरती है. मौजूदा मौसम संबंधी स्थितियां और पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि अगले सप्ताह तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में बढ़ने की संभावना नहीं है. 30 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है.

अब तक 28 फीसदी अधिक बारिश
आईएमडी ने यह भी कहा कि भारत में अब तक मानसून के मौसम में 28 फीसदी अधिक बारिश हुई है. उसने कहा कि 23 जून तक 145.8 मिमि बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 114.2 मिमि है. बारिश नहीं होने की वजह से उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है.

केरल में दो दिन देरी से पहुंचने के बाद, मानसून ने पूरे देश में सामान्य से सात से 10 दिन पहले पूर्वी, मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत को कवर लिया है. आईएमडी ने पहले अनुमान जताया था कि दिल्ली में हवा की स्थिति की वजह से समय से 12 दिन पहले 15 जून को मानसून आ सकता है. आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है.

ये भी पढ़ें-
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद महबूबा मुफ्ती ने फिर की पाकिस्तान से बातचीत की वकालत, अनुच्छेद 370 पर कही ये बात

25 जून 1975: आपातकाल के 46 साल, जानें इंदिरा गांधी ने कैसे लगाई इमरजेंसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget