एक्सप्लोरर

Monsoon Session: राज्यसभा में डेरेक ओ ब्रायन ने टोका तो जगदीप धनखड़ को आया गुस्सा, बोले- आप चैलेंज कर रहे हैं...

Monsoon Session 2023: हंगामे के चलते दो बजे के पहले राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. दूसरी बार सभापति ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ एक्शन ले लिया.

Monsoon Session 2023: संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार (24 जुलाई) को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसके बाद उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने डेरेक ओ ब्रायन को कहा कि वे आसन का अपमान कर रहे हैं.

सभापति धनखड़ ने नियम 176 के तहत प्राप्त 11 नोटिसों का विवरण देते हुए सांसदों के नाम पढ़े तो उनकी पार्टियों का जिक्र भी किया. इन नोटिस में राजस्थान से लेकर मणिपुर तक के राज्यों में हिंसा पर अल्पकालिक चर्चा की मांग की गई थी, लेकिन मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्षी पार्टियों के सदस्यों से नियम 267 के तहत मिले नोटिस को पढ़ना शुरू किया तो सदस्यों के नाम के साथ पार्टी का नाम नहीं लिया.

ब्रायन ने की पार्टी का नाम उल्लेख करने की मांग

इस पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सभापति से नोटिस देने वाले सांसदों के साथ पार्टी के नाम का भी उल्लेख करने की मांग की, जैसा उन्होंने 176 के तहत नोटिस पढ़ते समय किया था. सभापति ने डेरेक ओ ब्रायन को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा लेकिन ब्रायन ने लगातार विरोध जारी रखा.

मना करने के बावजूद न सुनने पर जगदीप धनखड़ गुस्से में आ गए और उन्होंने डेरेक ओ ब्रायन को संबोधित करते हुए कहा, आप आसन को चुनौती दे रहे हैं. हंगामा होता देख धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगति कर दी.

संजय सिंह पूरे सत्र के लिए निलंबित

वहीं, जगदीप धनखड़ ने सोमवार को आसन के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने के चलते आप सांसद संजय सिंह को शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया. दोपहर 12 बजे तक सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो संजय सिंह विपक्ष की मांगों को लेकर सभापति के आसन के पास आ गए. धनखड़ ने उनसे अपनी सीट पर फिर से बैठने को कहा. इसके बाद भी जब आप नेता विरोध करते रहे तो सभापति ने उनका नाम लिया.

सभापति ने जैसे ही संजय सिंह का नाम लिया, सदन के नेता पीयूष गोयल ने आप सांसद को निलंबित करने का प्रस्ताव आसन के सामने पेश कर दिया. गोयल ने कहा, संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जाना चाहिए. 

धनखड़ ने प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए सदन के सामने रखा और कहा संजय सिंह को संसद के बाकी बचे मानसून सत्र के लिए निलंबित किया जाता है. इसके बाद एक बार फिर राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

यह भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर सपा सांसद जया बच्चन की प्रतिक्रिया, कहा- 'हमारे देश में नहीं हो रही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget