एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में धीरज प्रसाद साहू से ईडी ने दूसरे दिन की 5 घंटे पूछताछ, कांग्रेस सांसद बोले- चल रही कागजी कार्रवाई

Dhiraj Prasad Sahu: झारखंड से कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ओडिशा स्थित परिसरों पर पिछले साल दिसंबर में आईटी की छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद क‍िए गए थे. 

Dhiraj Prasad Sahu Money Laundering Case: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू (Dhiraj Prasad Sahu) से मन‍ी लॉन्‍ड्र‍िंग (Money Laundering) के एक मामले में रविवार (11 फरवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 5 घंटे तक पूछताछ की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह मामला भूमि धोखाधड़ी से जुड़ा है जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को हाल में गिरफ्तार किया गया था.  

अधिकारी ने बताया कि साहू पूछताछ का सामना करने के लिए रविवार को लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुए. ईडी ने शनिवार (10 फरवरी) को उनसे करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी. 

'ईडी में कुछ कागजी कार्रवाई चल रही' 

अधिकारी ने बताया कि साहू करीब 3 बजे रांची स्थित ईडी के कार्यालय में दाखिल हुए थे और 8:30 बजे पर बाहर निकले. ईडी कार्यालय से बाहर आने पर साहू ने कहा, ''कुछ कागजी कार्रवाई चल रही है और मैंने उनके साथ सहयोग किया.''   

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने साहू से सोरेन के साथ कथित संबंध और पिछले महीने तलाशी के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष के दिल्ली स्थित आवास में मिले लग्जरी कार के बारे में बयान दर्ज किया.   

'दक्षिणी दिल्ली की संपत्ति से मिली थी कार की चाबी' 

अधिकारियों के अनुसार ईडी के अधिकारियों को दक्षिणी दिल्ली स्‍थ‍ित संपत्ति से कार की चाबी मिली थी और वहां छापेमारी पूरी होने के बाद वे वाहन को अपने साथ ले गए. साहू ने शनिवार रात पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि पूछताछ जब्त लग्जरी वाहन से संबंधित थी. उन्होंने कहा, ''ज्यादा कुछ नहीं है... जब्त गाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं है और किसी और की है... जांच जारी है.''   

छापेमारी में आईटी ने जब्‍त क‍िए थे 351.8 करोड़ की नकदी 

कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में तब चर्चा में आए थे जब आयकर विभाग ने उनके परिवार से संबंधित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे. अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव से भी राज्य में गैरकानूनी खनन से जुड़े मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के मामले में रविवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ की.  

यह भी पढ़ें: 'AAP इकलौती पार्टी, जि‍ससे डरती है BJP', केंद्र व पंजाब राज्‍यपाल पर जमकर बरसे अरव‍िंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका का PM आवास के बाहर मार्च, मनाने गृह सचिव के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह
LIVE: राहुल-प्रियंका का PM आवास के बाहर मार्च, मनाने गृह सचिव के साथ पहुंचे जितेन्द्र सिंह
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget