एक्सप्लोरर

Pak Terrorist Arrested: दिल्ली हाईकोर्ट ब्लास्ट से जुड़े मोहम्मद अशरफ के तार? पाकिस्तानी आतंकी ने पुलिस के सामने किए बड़े खुलासे

7 सितंबर 2011 को हाईकोर्ट के गेट नंबर 4 और 5 के बीच धमाका हुआ था जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी.अशरफ को लक्ष्मी नगर इलाके के रमेश नगर से गिरफ्तार किया गया था.

नई दिल्ली: दिल्ली में गिरफ़्तार पाकिस्तानी आतंकी अशरफ़ को लेकर लगातार ख़ुलासे हो रहे हैं. नई जानकारी ये आई है कि 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए धमाकों में भी अशरफ़ शामिल था. हाईकोर्ट के बाहर जो धमाका हुआ था, उस दौरान अशरफ़ ने हाईकोर्ट की रेकी की थी. इसके अलावा 2011 के आसपास इसने आईटीओ स्थित पुलिस हेडक्वाटर ( पुराना पुलिस हेडक्वाटर ) की रेकी की थी, आईएसबीटी की रेकी भी की थी.
 
सूत्रों के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस से पूछताछ में अशरफ़ ने ये ख़ुलासा किया है. 7 सितंबर 2011 को हाईकोर्ट के गेट नंबर 4 और 5 के बीच धमाका हुआ था जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी. आतंकी अशरफ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक सूचना के बाद इसे लक्ष्मी नगर इलाके के रमेश नगर से गिरफ्तार किया था.

इंडिया गेट और लाल किले की भी की थी रैकी
मोहम्मद अशरफ ने पूछताछ में बताया कि उसने इंडिया गेट और लाल किले की भी रैकी की थी. पूछताछ में करीब ऐसी 10 जगहों की रेकी करने की बात कबूल की है. पूछताछ में ये भी बताया कि वो नई दिल्ली के वीआईपी इलाके को टारगेट नहीं करना चाहता था. क्योंकि वहां कम नुकसान होता है. ये सभी रैकी कई साल पहले करने की बात कर रहा है. लेकिन अभी इसने कहा रैकी की, और कहा आतंकी वारदात को अंजाम देना चाहता था. वो नहीं बताया है.

कालिंदी कुंज इलाके से हथियार बरामद
गिरफ्तार आतंकी की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से हथियार बरामद किए हैं. जिन्हें यमुना किनारे बालू में दबाया हुआ था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इसकी निशानदेही से एके-47, मैगज़ीन, एक हैंड ग्रेनेड, 2 सॉफिस्टिकेटेड पिस्तौल और करीब 110 राउंड कारतूस बरामद हुए हैं.

पुलिस ने कहा कि आरोपी बांग्लादेश से होकर भारत आया था और फर्जी दस्तावेजों के जरिये पहचान पत्र बनवाने के बाद से वह देश में 10 साल से रह रहा था. पुलिस ने कहा कि आरोपी खुद को मौलाना बताता है.  पुलिस के अनुसार, आरोपी की स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसे भर्ती किया और छह महीने का प्रशिक्षण दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ब्लास्ट के बारे में जानिए
7 सितंबर 2011 को दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर ब्लास्ट हुआ था. हाई कोर्ट के गेट नंबर 4 और 5 के बीच में बम ब्लास्ट हुआ था. करीब 15 लोगों की मौत हुई थी और 79 लोग जख्मी हुए थे. करीब 200 लोग कोर्ट में अंदर जाने के लिए अपना पास बनवा रहे थे. धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus India Updates: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15 हजार 823 नए केस दर्ज, 226 की मौत

Lakhimpur Violence: लखीमपुर हिंसा को लेकर आज राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल-प्रियंका भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fighter Jet Mileage: राफेल से लेकर सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा
राफेल से लेकर सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
Weather Update: वेलेंटाइन डे पर आंधी, बिजली और बारिश का ट्रिपल अटैक! दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम?
वेलेंटाइन डे पर आंधी, बिजली और बारिश का ट्रिपल अटैक! दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम?
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fighter Jet Mileage: राफेल से लेकर सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा
राफेल से लेकर सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
Weather Update: वेलेंटाइन डे पर आंधी, बिजली और बारिश का ट्रिपल अटैक! दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम?
वेलेंटाइन डे पर आंधी, बिजली और बारिश का ट्रिपल अटैक! दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक कैसा रहेगा मौसम?
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
The Manipur Diaries Trailer Out: मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, महाकुंभ वायरल गर्ल की एक्टिंग छू लेगी दिल
मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, महाकुंभ वायरल गर्ल की एक्टिंग छू लेगी दिल
पैसेंजर प्लेन में जान बचाने के लिए क्यों नहीं होते पैराशूट, फाइटर जेट वाला फॉर्मूला यहां क्यों हो जाता है फेल?
पैसेंजर प्लेन में जान बचाने के लिए क्यों नहीं होते पैराशूट, फाइटर जेट वाला फॉर्मूला यहां क्यों हो जाता है फेल?
बैंक से लेकर होटल बिल तक... अब हर बार नहीं दिखाना होगा PAN, जानें क्या होने जा रहा बदलाव?
बैंक से लेकर होटल बिल तक... अब हर बार नहीं दिखाना होगा PAN, जानें क्या होने जा रहा बदलाव?
Delhi Weather: फरवरी में ही पड़ेगी भयंकर गर्मी! क्या दिल्ली-NCR में समय से पहले टूटेगा तापमान का रिकॉर्ड?
फरवरी में ही पड़ेगी भयंकर गर्मी! क्या दिल्ली-NCR में समय से पहले टूटेगा तापमान का रिकॉर्ड?
Embed widget