एक्सप्लोरर

Mohan Bhagwat On Manipur Violence: शांत इलाके में अचानक आग कैसे लगी? मणिपुर हिंसा पर आरएसएस चीफ भागवत बोले- गृहमंत्री जाएं वहां

RSS Chief On Manipur Violence: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में दशहरे के मौके पर संघ के कार्यक्रम को संबोधित किया और मणिपुर हिंसा को लेकर अपनी बात सामने रखी.

Manipur Violence: देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में फैली हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है. सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त कमांडो की तैनाती की गई है और इंटरनेट सेवा भी बैन है. इस बीच राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) चीफ मोहन भागवत का अहम बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मणिपुर जैसे शांत राज्य में ये हिंसा की आग फैलाई किसने?

नागपुर में दशहरे के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मणिपुर शांत था, अचानक आपसी फूट की आग कैसे लग गई? मणिपुर हिंसा के पीछे सीमा पार के आतंकवादी थे? मैतेई और कुकी समाज को किसने एक-दूसरे के सामने खड़ा किया? सीमावर्ती क्षेत्र है, वहां झगड़े हों, इसका किसको फायदा है? मणिपुर में झगड़ा निर्माण करने वाले बाहरी ताकत है क्या?”

‘मणिपुर हिंसा हुई नहीं करवाई गई’

आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा, “गृह मंत्री, अन्य मंत्री वहां जाकर बैठे, शांति की प्रक्रिया चलते हुए हिंसा भड़काने वाले कौन थे?? देखने पर पता चलता है, यह हुआ नहीं, करवाया गया है.” उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा, “स्वयं को उकसाने वाली परिस्थिति पर काम करने वाले संघ के कार्यकरताओं को मैं सलाम करता हूं. हमें एकता की ओर बढ़ना पड़ेगा. मणिपुर में संघ के स्वंयसेवक काम कर रहे हैं, हमें उन पर गर्व है. वहां विश्वास टूट गया है, पुनः विश्वास निर्माण करने के लिए लंबे समय तक काम करना पड़ेगा.”

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि भारत उठ खड़ा हो. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भावनाएं भड़काकर वोट हासिल करने की साजिश रची जा रही है और इससे सतर्क रहना होगा. उन्होंने कहा कि समाज की स्थाई एकता अपनेपन से निकलती है. 

ये भी पढ़ें: Manipur Protest: 'हम कई रातों से सोए नहीं, डर लगता है...', जानें क्यों मणिपुर में सड़कों पर उतरीं सैकड़ों कूकी महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget