एक्सप्लोरर

मोहम्मद कैफ ने की सियासी पारी से तौबा, परिवार के साथ बिताना चाहते हैं वक्त

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में दोबारा किस्मत आजमाने के सवाल पर कैफ ने कहा, ‘अभी मैं किसी क्षेत्र में किस्मत नही आजमा रहा हूं. राजनीति के बारे में तो कभी सोचा ही नहीं. एक बार चुनाव लड़ लिया, बस, काफी है.’

लखनऊ: क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर चुके पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने राजनीति से तौबा कर ली है. हालांकि वह उत्तर प्रदेश में युवा खिलाड़ियों के लिये कुछ करना चाहते हैं और प्रदेश के क्रिकेट ढांचे में बदलाव में भी भूमिका निभाना चाहते हैं.

गौरतलब है कि 37 साल के क्रिकेटर वर्ष 2014 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया. यहां उनका मुकाबला वर्तमान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से था. अपनी बल्लेबाजी से बड़े बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले कैफ राजनीति की अपनी पहली पारी में क्लीन बोल्ड हो गये थे. चुनाव में मौर्य को जहां पांच लाख से अधिक वोट मिले थे, वहीं कैफ करीब 58 हजार वोट पाकर चौ​थे स्थान पर रहे थे.

 मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं -मोहम्मद कैफ

क्रिकेट से सन्यास ले चुके कैफ ने बताया, 'बस, अब बहुत हो गया क्रिकेट. अब मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं. हालांकि मैं भारतीय टीम में तो नहीं था, पर छत्तीसगढ़ रणजी टीम से जुड़ा था, जिसकी वजह से साल में पांच से छह महीने मैं घर से बाहर रहता था. मैं अपने परिवार को बिल्कुल समय नही दे पाता था. मेरे बच्चे अभी बहुत छोटे है, इस समय उन्हें मेरी जरूरत है.'

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में दोबारा किस्मत आजमाने के सवाल पर कैफ ने कहा,‘अभी मैं किसी क्षेत्र में किस्मत नही आजमा रहा हूं. राजनीति के बारे में तो कभी सोचा ही नहीं. एक बार चुनाव लड़ लिया, बस, काफी है.’

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'मैं उत्तर प्रदेश में पैदा हुआ हूं और यहां से ही मैंने क्रिकेट का ककहरा सीखा है. इसलिये मैं जो भी भविष्य में करूंगा वह अपने प्रदेश के लिये ही करूंगा. मैं भविष्य में अपने प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिये कुछ करना चाहूंगा और अगर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ मुझे कोई जिम्मेदारी देना चाहेगा तो उस पर भी विचार किया जायेगा लेकिन कुछ समय बाद.'

शुक्रवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर होने का किया था ऐलान 

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर होने का ऐलान किया. कैफ ने करीब 12 साल पहले भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच खेला था. टीम में वह निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे. उनकी फील्डिंग के सभी कायल थे. 37 साल के कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैच और 125 वन डे मैच खेले हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रायल चैलेंजर्स बंगलौर के लिये आईपीएल क्रिकेट भी खेला था . वर्तमान में वह कमेंटेटर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
Israel-Iran War: ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget