एक्सप्लोरर

MoE Report: दिल्ली के सभी जिले स्कूली शिक्षा में 'अति उत्तम', फिर भी इन जिलों से क्यों हुए पीछे, पढ़ें ये रिपोर्ट

Education Ministry: शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को जिलों के प्रदर्शन क्रम सूचकांक पर आधारित एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें केरल के कोल्लम और तिरुवनंतपुरम को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बताया गया है.

MoE Report On School Education: शिक्षा मंत्रालय की ओर से रविवार (9 जुलाई) को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020-21 के दौरान स्कूली शिक्षा में दिल्ली के सभी नौ जिले 'अति उत्तम' श्रेणी में रहे, जबकि केरल के कोल्लम और तिरुवनंतपुरम को इस दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बताया गया है. इसके बाद कन्नूर और त्रिशूर जिलों का स्थान रहा.

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने रविवार को 2020-21 और 2021-22 के लिए जिलों के प्रदर्शन क्रम सूचकांक (पीजीआई-डी) पर आधारित रिपोर्ट जारी की. यह रिपोर्ट व्यापक विश्लेषण के उद्देश्य से एक सूचकांक तैयार कर जिला स्तर पर विद्यालयी शिक्षा प्रणाली के प्रदर्शन का आकलन करती है.

किसी भी जिले को उच्चतम ग्रेड वाली दो श्रेणियों में नहीं मिली जगह

जिलों के प्रदर्शन को 'अति उत्तम' श्रेणी के तहत वर्गीकृत किया गया है, जो पीजीआई-डी की तीसरी सर्वश्रेष्ठ श्रेणी है. किसी भी जिले को उच्चतम ग्रेड वाली दो श्रेणियों - 'दक्ष' और 'उत्कर्ष' में जगह नहीं मिली है. सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों में अधिकतर राजस्थान (26) के हैं और इसके बाद गुजरात (22) और पंजाब (19) के जिले हैं. दिल्ली के सभी नौ जिले 'अति उत्तम' श्रेणी में हैं.

स्कूली शिक्षा में सभी जिलों के प्रदर्शन को श्रेणीबद्ध करने के लिए 83-संकेतकों को शामिल कर जिलों का प्रदर्शन क्रम सूचकांक (पीजीआई-डी) तैयार किया गया है. इसमें जिलों की ओर से डाटा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरा जाता है.

जिलों के प्रदर्शन क्रम सूचकांक का क्या है हिसाब?

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पीजीआई-डी राज्य शिक्षा विभागों को जिला स्तर पर कमियों की पहचान करने और विकेंद्रीकृत तरीके से उनके प्रदर्शन में सुधार करने में सहायता करेगा. पीजीआई-डी के तहत जिलों को 10 श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है, जिसमें उच्चतम श्रेणी 'दक्ष' है, जो उस श्रेणी में या कुल मिलाकर 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले जिलों के लिए है.

'उत्कर्ष' श्रेणी 81-90 प्रतिशत के बीच अंक पाने वाले जिलों के लिए है, इसके बाद 'अति-उत्तम' (71-80 प्रतिशत), 'उत्तम' (61-70 प्रतिशत), 'प्रचेस्टा-एक' (51-60 प्रतिशत), 'प्रचेष्टा-दो' (41-50 प्रतिशत) और 'प्रचेष्टा तीन' (31-40 प्रतिशत) श्रेणी है. पीजीआई-डी में सबसे निचली श्रेणी को 'अकांशी-तीन' कहा जाता है जो कुल अंकों के 10 प्रतिशत तक के अंक के लिए होता है.

यह भी पढ़ें- Rajnath Singh Malaysia Visit: तीन दिन की यात्रा पर मलेशिया पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानें इस दौरे के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget