एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का राहुल पर हमला, कहा- जनता की तिजोरी पर डाका डालने वाले अर्थशास्त्री बन गए हैं

गुजरात में पहले चरण में 9 दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग है. वहीं दूसरे चरण में 14 दिसंबर को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 18 दिसंबर को ABP न्यूज पर देखिए सबसे तेज नतीजे.

नई दिल्ली: गुजरात में सियासी समर अपने आखिरी पड़ाव पर है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी गुजरात में हैं. पीएम मोदी और राहुल गांधी एक दूसरे पर आरोपों के बाण चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. आज गुजरात के मोरबी में प्रधानमंत्री ने चुवानी सभा में राहुल गांधी पर बड़ा पलटवार किया है.

डाका डालने वाले अर्थशास्त्री बन गए प्रधानमंत्री ने कहा, ''जनता की तिजोरी पर डाका डालने वाले आज अर्थशास्त्री बन गए हैं. देश में 70 साल देश पर एक ही परिवार ने राज किया, इसका हिसाब नहीं दे रहे हैं. हम जनता को लूटने वालों से हिसाब ले रहे हैं.'' प्रधानमंत्री ने कहा कि नोटबंदी का विरोध वही लोग कर रहे हैं जिनका लुट गया है.''

क्या कहा था राहुल गांधी ने ? आपको बता दें कि राहुल गांधी ने आज सुबह ही एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री से उनके वादों को लेकर हिसाब मांगा था. राहुल ने लिखा, "22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब. गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से पहला सवाल: 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे, 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर. प्रधानमंत्री जी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?''

नमक और कार पर एक जैसा टैक्स नहीं हो सकता- पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने जीएसटी को लेकर भी कांग्रस पर हमला किया. उन्होंने कहा, ''पता नहीं कैसे अर्थशास्त्री हुए हैं, आज कल एक नया जीएसटी को 'ग्रांड स्टूपिड थॉट' बताया जा रहा है. जीएसटी में एक टैक्स की मांग की जा रही है. लेकिन नमक और पांच करोड़ की कार पर एक जैसा टैक्स कैसे हो सकता है?''

ऐसा विकास किया कि 100 साल तक पीछे नहीं देखना पड़ेगा प्रधानमंत्री ने कहा, ''ये लोग गुजरात की धरती पर आकर अनाप शनाप भाषा बोल रहे हैं, ऐसे लोगों को गुजरात की जनता माफ नहीं करेगी. कांग्रेस के राज में गुजरात में एक कृषि विश्वविद्याल था, हमने चार विश्वविद्यालय बनवाए. हमने गुजरात में ऐसा काम किया कि 100 साल भी पीछे मुड़कर नहीं देखना होगा.''

इतनी मोदी पाइप लाइन बिछाई कि मारुति निकल जाए प्रधानमंत्री ने कहा, ''गुजरात में पानी की समस्या थी, हमने नर्मदा पाइप लाइन बिछाई. कांग्रेस का विकास मॉडल हैंडपंप है. हमारा विकास मॉडल नर्मदा पाइप लाइन का मॉडल है. हमने इतनी मोटी पाइप लाइन बिछाई कि मारुति कार निकल जाए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget