एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने लोकपाल कानून को कमजोर किया: अन्ना हजारे

अन्ना का आरोप है कि चाहे मनमोहन सिंह हों या मोदी, दोनों के दिल में न देश सेवा है और न समाज हित की बात.

मध्य प्रदेश: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पिछली यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से खुश नहीं थे और वह मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी खुश नहीं हैं. वह सीधे तौर पर आरोप लगाते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने उस लोकपाल विधेयक को कमजोर कर दिया है, जिसे पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान पारित किया गया था.

अन्ना यहां मध्यप्रदेश की पर्यटन नगरी, खजुराहो में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हुए हैं. अन्ना ने इस दौरान मीडिया से विशेष बातचीत में कहा, "मनमोहन सिंह बोलते नहीं थे और उन्होंने लोकपाल-लोकायुक्त कानून को कमजोर किया और अब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकपाल को कमजोर करने का काम किया है. मनमोहन सिंह के समय कानून बन गया था, उसके बाद नरेंद्र मोदी ने संसद में 27 जुलाई, 2016 को एक संशोधन विधेयक के जरिए यह तय किया कि जितने भी अफसर हैं, उनकी पत्नी, बेटे-बेटी आदि को हर साल अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देना होगा. जबकि कानून में यह ब्योरा देना आवश्यक था."

अन्ना ने मौजूदा केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा, "लोकसभा में एक दिन में संशोधन विधेयक बिना चर्चा के पारित हो गया, फिर उसे राज्यसभा में 28 जुलाई को पेश किया गया. उसके बाद 29 जुलाई को संशोधन विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजा गया, जहां से हस्ताक्षर हो गया. जो कानून पांच साल में नहीं बन पाया, उसे तीन दिन में कमजोर कर दिया गया."

अन्ना का आरोप है कि चाहे मनमोहन सिंह हों या मोदी, दोनों के दिल में न देश सेवा है और न समाज हित की बात. यही कारण है कि उद्योगपतियों को तो लाभ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, लेकिन किसान की चिंता किसी को नहीं है.

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना ने कहा, "उद्योग में जो सामान तैयार होता है, उसकी लागत मूल्य देखे बिना ही दाम की पर्ची चिपका दी जाती है. आज हाल यह है कि किसानों का जितना खर्च होता है, उतना भी दाम नहीं मिलता. वहीं किसान को दिए जाने वाले कर्ज पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाता है. कई बार तो ब्याज की दर 24 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. साल 1950 का कानून है कि किसानों पर चक्रवृद्धि ब्याज नहीं लगा सकते, मगर लग रहा है. साहूकार भी इतना ब्याज नहीं ले सकता, जितना बैंक ले रहे हैं."

अन्ना ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि "किसानों से जो ब्याज साहूकार नहीं ले सकते, वह ब्याज बैंक वसूल रहे हैं. बैंक नियमन अधिनियम का पालन नहीं हो रहा है, इसे भारतीय रिजर्व बैंक को देखना चाहिए, अब वह नहीं देखती तो सरकार किस लिए है. इसके साथ ही 60 वर्ष की आयु पार कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दिया जाना चाहिए."

अन्ना ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किए जाने पर सवाल उठाया और कहा, "उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया गया है, मगर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार तैयार नहीं है. किसानों का कर्ज मुश्किल से 60-70 हजार करोड़ रुपये होगा, क्या सरकार इसे माफ नहीं कर सकती?"

अन्ना का मानना है कि "सरकारें तब तक बात नहीं सुनती हैं, जब तक उन्हें यह डर नहीं लगने लगता कि उनकी सरकार इस विरोध के चलते गिर सकती है. इसलिए जरूरी है कि सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन चलाया जाए. जब तक 'नाक नहीं दबाई जाएगी, तब तक मुंह नहीं खुलेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है पूरा मामला
जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है पूरा मामला
LPG Gas Crisis: राज्यसभा में खरगे ने LPG पर उठाया सवाल तो किरेन रिजिजू ने टोका, जेपी नड्डा बोले- 'संकट भारत के चलते नहीं'
राज्यसभा में खरगे ने LPG पर उठाया सवाल तो रिजिजू ने टोका, नड्डा बोले- 'संकट भारत के चलते नहीं'
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ नहीं चलेगा केस, SC में हरियाणा सरकार ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ नहीं चलेगा केस, SC में हरियाणा सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget