एक्सप्लोरर

बेरोजगारी और GDP को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- 'मोदी के कारण देश को रही परेशानी'

कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है.

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेरोजगारी, गिरती जीडीपी, कोरोना संकट जैसे तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार पर हावी हैं. एक बार फिर ट्वीट के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत मोदी निर्मित आपदाओं से जूझ रहा है.

राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया है?

राहुल गांधी ने 5 प्वाइंट में अपने ट्वीट में लिखा, "देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक भारी गिरावट आयी है. देश में 45 सालों की सबसे अधिक बेरोजगारी है. 12 करोड़ लोगों की नौकरी जा चुकी है. केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी बकाया नहीं चुका पा रहा है. दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण और मौत के मामले भारत में आ रहे हैं. वहीं देश की सीमा पर बाहरी आक्रमण हो रहा है."

कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजा आंकड़े जारी किए. इन आंकड़ों में जीडीपी में भारी गिरावट दिखी है. सकल घरेलू उत्पाद में इससे पिछले वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

GDP पर सुरजेवाला का तंज बेरोजगारी और गिरती जीडीपी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. आज ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेलवाला ने भी कई ट्वीट करते हुए मोदी सरकार को घेरा. सुरजेवाला ने कहा, "आम आदमी शायद GDP का वित्तीय प्रभाव तो नही जानता, पर यह जरूर समझता है कि मजदूरों के मुंह का निवाला छीनना जुल्म है. लोगों का नंगे पांव चलना और बसों का खाली खड़े रहना पाप है. मंगलयान चलाने वाले देश में एक लड़की का कई सौ किलोमीटर पिता को साइकिल पर ले जाना बेबसी है."

सुरजेवाला ने आगे लिखा, आम आदमी यह जरूर समझता है कि सुरक्षा उपकरण मांगने पर डॉक्टरों के ट्विटर अकाउंट डिलीट करा देना तानाशाही है. जब जांच की सबसे ज्यादा जरूरत हो तब ध्यान भटकाने के लिए दिए जलवाना और आतिशबाजी करवाना जबरदस्ती है.

ये भी पढ़ें- क्यों इतना नीचे गिरी GDP, क्या Act of God की वजह से डूबी Indian Economy? गिरती GDP, घटती नौकरियां और बढ़ता कर्ज, कैसे सुधरेगी देश की अर्थव्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget