एक्सप्लोरर

गुजरात: मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, कहा- झूठ सुन सुनकर पागल हुआ विकास

राहुल गांधी ने कहा विकास का कोई भी काम करना हो वो सुने बिना नहीं किया जा सकता है. कांग्रेस पार्टी कोई भी काम करने से पहले लोगों की बात सुनती है.22 सालों से गुजरात में कोई नहीं सुन रहा है.

खेड़ा/नई दिल्ली: गुजरात के खेड़ा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि विकास पागल हो गया है. राहुल ने जनसभा में आए लोगों से पूछा विकास कैसे पागल हुआ ? फिर इसका जवाब देते हुए कहा कि विकास झूठ सुन सुन कर पागल हो गया है.

राहुल गांधी ने कहा विकास का कोई भी काम करना हो वो सुने बिना नहीं किया जा सकता है. कांग्रेस पार्टी कोई भी काम करने से पहले लोगों की बात सुनती है. लेकिन पिछले 22 सालों से गुजरात में मजूदर, महिलाएं छोटे दुकानदार जो कहना चाहते हैं वो कोई नहीं सुन रहा है.

जीएसटी पर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी जीएसटी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. राहुल गांधी ने कहा, ''जीएसटी की सोच कांग्रेस पार्टी की सोच थी. हमें लगा था कि पूरे देश में सिर्फ एक टैक्स होना चाहिए. हम आपेक पास आए और पूछा क्या होना चाहिए. आपने हमसे कहा कि पूरे देश में एक टैक्स होना चाहिए. आपने कहा कि 18% से ज्यादा टैक्स मत लगाइए, हमारे जीएसटी में ये दोनों चीजें थीं. आपने यह भी कहा था कि जीएसटी भरने के लिए सिर्फ एक फॉर्म भरवाइए. ये हमारी जीएसटी थी.''

राहुल गांधी ने कहा, ''नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी की बात सुने रात को 12 बजे जीएसटी लागू कर दिया. हमने कहा कि ये चार पांच टैक्स की दर ना लगाइए. 18% से ज्यादा जीएसटी मन लगाइए इससे छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे. बीजेपी ने आपकी सुनी और ना हमारी सुनी, एकदम से जीएसटी लागू कर दिया. जिससे समस्याएं खड़ी हो गयीं.''

नोटबंदी पर भी सरकार को घेरा राहुल गांधी ने कहा, ''नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी लागू कर दी, किसी से नहीं पूछा. अगर किसी छोटे से किसान के भी पास चले जाते और पूछते कि 500 और 1000 का नोट हमने बंद कर दिया तो क्या होगा. किसान बता देता कि गलती से भी ऐसा ना करना. नोटबंदी से लाखों लोगों का नुकसान हुआ.''

देश में बेरोजगार लोगों की सेना बन रही है राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगार लोगों की सेना बन रही है. हर 24 घंटे तीस हजार नए युवक देश में रोजगार ढूंढने निकलते हैं. तीस हजार में से मोदी सरकार 24 घंटे में सिर्फ 450 युवाओं को रोजगार दे रही है. हमारा मुकाबला चीन के साथ है. चीन में एक दिन में पचास हजार युवाओं को रोजगार मिलता है.

कांग्रेस की सरकार आने पर क्या होगा? राहुल गांधी ने कहा, ''गुजरात में कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम हम आपको अपने मन की बात नहीं बताएंगे. हम आपके मन की बात सुनेंगे. हम किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, महिलाओं, आदिवासियों और दलितों की बात सुनेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget