एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन खत्म, आज हो सकता है रबी की फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी का ऐलान

दिल्ली यूपी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के बीच मोदी सरकार कल रबी फ़सलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है. सरकार के सूत्रों का दावा है कि हर फसल का समर्थन मुख्य उसकी लागत से कम से कम डेढ़ गुना ज्यादा जरूर होगा.

नई दिल्ली: चुनावों से पहले किसानों का गुस्सा मोदी सरकार को भारी पड़ सकता है. इसी मुश्किल से पार पाने के लिए मोदी कैबिनेट की अहम बैठक में आज रबी की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी पर मुहर लग सकती है. बजट में मोदी सरकार ने किसानों को उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना कीमत देने का वादा किया था. इसी वादे को पूरा करते हुए इस साल जुलाई में धान समेत सभी ख़रीफ़ फ़सलों के एमएसपी में बड़ी बढ़ोत्तरी की गई थी और अब रबी की फसलों पर एमएसपी बढ़ाए जाने की पूरी उम्मीद है.

गेहूं का समर्थन मूल्य 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ेगा एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ रबी मौसम की सभी 6 फसलों के लिए एमएसपी तय की जाएगी. इन फसलों में सबसे अहम गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 105 रुपए की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है. इसे 1735 रूपए प्रति क्विंटल के वर्तमान भाव से बढ़ाकर 1840 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की संभावना है. वहीं चना का समर्थन मूल्य 220 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 4620 रुपया प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव है. जबकि मसूर का मूल्य 225 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा कर 4475 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की संभावना है.

सरसों का मूल्य 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 4200 रुपए प्रति क्विंटल और जौ का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 1440 रुपए प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव है. वैसे सबसे बड़ा उछाल सूरजमुखी के समर्थन मूल्य में प्रस्तावित है. इसे 4100 रुपए प्रति क्विंटल के वर्तमान स्तर से बढ़ाकर 4945 रुपए प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव है. यानि 845 रूपए प्रति क्विंटल का इज़ाफ़ा .

अगले साल अप्रैल-मई में होगी खरीद नया समर्थन मूल्य इस साल नम्बर में बोई जाने वाली रबी फसलों के लिए लागू होगा. हालांकि, इन फसलों की खरीद अगले साल अप्रैल-मई में होगी. सरकार हर साल बुआई सीजन ( नवम्बर ) के पहले रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का ऐलान करती है. मोदी सरकार को उम्मीद होगी कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान होने वाली इस ख़रीद में किसानों को लाभ होता है तो उसका चुनावी फायदा भी हो सकता है .

लागत से डेढ़ गुना मिलेगा समर्थन मूल्य इस साल अपने बजट में मोदी सरकार ने किसानों को उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना कीमत देने का वादा किया था. इसी वादे को पूरा करते हुए इस साल जुलाई में धान समेत सभी खरीफ फसलों के एमएसपी में बड़ी बढ़ोत्तरी की गई थी. सूत्रों का कहना है कि इसी वादे के तहत अब सरकार रबी फसलों में एमएसपी में भी बढ़ोतरी करने जा रही है. हालांकि सूत्रों का दावा है कि गेहूं का समर्थन मूल्य पहले से ही लागत का डेढ़ गुना है लेकिन इसके बावजूद इस बार भी उसे बढ़ाया जा रहा है.

किसानों की है ये प्रमुख मांग अन्य मांगों के अलावा दिल्ली-यूपी सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों की एक सबसे प्रमुख मांग उनको मिलने वाले समर्थन मूल्य को लेकर है. उनकी मांग है कि जिस फॉर्मूले के आधार पर सरकार उन्हें डेढ़ गुना दाम देने की बात कह रही है वो सही नहीं है. आंदोलनकारी किसान 'स्वामीनाथन आयोग' की रिपोर्ट में सुझाए गए C2 फॉर्मूले के आधार पर एमएसपी चाहते हैं जबकि सरकार A2+FL फॉर्मूले का इस्तेमाल कर रही है. C2 फॉर्मूले में किसानों ने जमीन के एवज में दिए जाने वाले किराए को भी शामिल किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: इंडिया गेट जा रहे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गेट जा रहे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget