एक्सप्लोरर

देश में अभी कितनी बेरोजगारी? लोकसभा में सरकार ने बता दिया आंकड़ा

लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सोमवार (3 फरवरी, 2025) को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 सालों में देश में बेरोजगारी दर करीब 50 फीसदी कम हुई है.

लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सोमवार (3 फरवरी, 2025) को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 सालों में देश में बेरोजगारी दर करीब 50 फीसदी कम हुई है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से लोकसभा में बताया कि रोजगार और बेरोजगारी पर आधिकारिक आंकड़ा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के माध्यम से एकत्र किया जाता है. सर्वेक्षण की अवधि हर साल जुलाई से जून होती है. 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति पर अनुमानित बेरोजगारी दर (यूआर) 2017-18 में 6.0% से घटकर 2023- 24 में 3.2% हो गई है. मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि बेरोजगारी दर कम करने के लिए सरकार की रोजगार सृजन के साथ-साथ रोजगार क्षमता में सुधार सरकार करना ही प्राथमिकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रोजगार सृजन योजनाओं/कार्यक्रमों के माध्यम से नौकरी के अवसरों पैदा करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं.

मंत्रालय द्वारा बताया गया कि प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (एबीआरवाई), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस), दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई), ग्रामीण स्वरोजगार और प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई), स्टैंडअप इंडिया, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम), प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई), मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया का मकसद रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है. 

सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कौशल विकास केंद्रों, स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों आदि के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से कौशल, पुन: कौशल और अप-कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कौशल भारत मिशन (सिम) लागू कर रही है. आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जन शिक्षण संस्थान और शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) चलाई जा रही है. सिम का उद्देश्य भारत के युवाओं को उद्योग के लिए जरूरत कौशल के साथ तैयार कर उनको भविष्य के लिए सक्षम बनाना है.  

इसके अलावा, सरकार ने बजट 2024-25 में 5 साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं की घोषणा की है, जिसमें 2 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय परिव्यय शामिल है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुललाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुललाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget